MP Weather: भोपाल जबलपुर, रतलाम सहित एमपी के कई शहरों में तापमान में गिरावट, कल से फिर बढ़ेगा पारा

Weather update MP: मध्यप्रदेश के भोपाल, जबलपुर सहित कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव के कारण एक बार फिर भोपाल और जबलपुर सहित 10 शहरों में रात का तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
प्रदेश के इन जिलों में रात का तापमान 12 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। पाठकों को बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण प्रदेश के तापमान में कई बार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। यहीं कारण है कि प्रदेश की राजधानी में मंगलवार और बुधवार को एक बार फिर रात का तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया।
राज्य में गुरुवार से फिर बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश राज्य में गुरुवार 27 फरवरी से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी। आज 26 फरवरी को प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी, खजुराहो और मंडला में भी रातें ठंडी रही।
लेकिन कल से एक बार फिर प्रदेश में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है। मार्च महीने की शुरुआत से प्रदेश में एक बार फिर गर्मी बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
पिछले चार दिनों से प्रदेश में पड़ रही है हल्की ठंड
मध्य प्रदेश में लगातार पिछले चार दिन से हल्की-हल्की ठंड पड़ रही है। जिस वजह से लोगों को गर्मी से कुछ राहत की सांस भी मिली है। हालांकि पिछले चार दिनों से कुछ शहरों का तापमान 10 डिग्री से भी नीचे चला गया है। 24 और 25 फरवरी की रात में प्रदेश के शाजापुर में तापमान गिरकर 8.8 डिग्री तक पहुंच गया था।
इसके अलावा अशोकनगर के आंवरी और शहडोल के कल्याणपुर में पारा 10 डिग्री दर्ज से कम दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित जबलपुर, राजगढ़, उमरिया खजुराहो, मंडला और रतलाम में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
भोपाल सहित कई शहरों में दिन का तापमान पहुंचा 31 डिग्री पर
मध्यप्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल में मंगलवार 25 फरवरी को दिन का तापमान 31 डिग्री पर पहुंच गया। भोपाल के अलावा रतलाम, उज्जैन, रामगढ़ सहित कई जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिस कारण से मंगलवार को प्रदेश में दिन में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला।
तापमान बढ़ने के कारण कई जिलों में दिन में धूप खिली रही। रतलाम में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रहने का अनुमान है वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।