October 15, 2024

चार दशक बाद एलएसी पर चली गोली, पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच और बढ़ा तनाव

नई दिल्लीर,08 सितम्बर (इ खबरटुडे)। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। चीनी सैनिकों की ओर से फिर घुसपैठ की कोशिश के चलते करीब चार दशक बाद सोमवार देर रात पहली बार दोनों तरफ से गोलीबारी की खबर है।

हालांकि, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को चेतावनी देने के लिए ही गोली चलाई है। घटना के बाद हालात नियंत्रण में है। भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर घटना को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है।

चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की थी
वहीं, चीनी सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने सेना के हवाले से पूरी घटना का दोष भारत पर मढ़ा है। उसका कहना है कि भारतीय सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की। बहरहाल इस घटना से दोनों देशों के बीच तनाव और गहराने की आशंका है।

भारतीय सैनिकों ने की जवाबी फायरिंग
सूत्रों के मुताबिक, पैंगोंग झील के दक्षिण किनारे पर चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। भारतीय सैनिकों ने चेतावनी दी, लेकिन रुकने के बजाय उन्होंने फायरिंग कर दी। इस पर भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी फायरिंग की। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लगभग चार दशक बाद पहली बार गोली चली है।

You may have missed