रतलाम

किसान की गोली मारकर हत्या

अज्ञात हत्यारों की खोज में जुटी पुलिस

रतलाम,23 मार्च (इ खबरटुडे)। जिले के आलोट तहसील मुख्यालय में एक किसान की  अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारण अस्पष्ट है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर खोजबीन प्रारंभ की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार,आलोट से पाटन जाने वाले रास्ते पर सुबह करीब साढे आठ बजे एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त ग्राम जोयन निवासी विक्रमसिंह आंजना ४० के रुप में हुई। विक्रमसिंह के सिर और पेट में एक एक गोली मारी गई थी,जबकि पेट पर किसी नुकीले हथियार के वार के निशान भी पाए गए।
पुलिस को मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विक्रमसिंह रविवार दोपहर करीब साढे तीन बजे जोयन से निकलकर आलोट पंहुचा था और वहां शाम पांच बजे उसने बसस्टैण्ड पर अपने एक मित्र के साथ चाय पी थी। रात करीब नौ बजे उसने अपने छोटे भाई दशरथ को फोन लगाकर कहा था कि वह एक-डेढ घण्टे में घर पंहुच जाएगा। लेकिन वह घर नहीं पंहुचा और सुबह उसकी लाश बरामद हुई।
हत्या के कारण स्पष्ट नहीं है। आलोट पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुध्द हत्या का प्रकरण दर्ज कर उनकी खोजबीन प्रारंभ कर दी है।

Back to top button