September 29, 2024

लम्बे इंतजार के बाद भाजपा के तीन जिलाध्यक्ष घोषित,जावरा के कान्हसिंह चौहान होंगे रतलाम जिलाध्यक्ष

रतलाम/भोपाल,8 मई (इ खबरटुडे)। लम्बे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल,रतलाम और विदिशा के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। जावरा के वरिष्ठ नेता कान्हसिंह चौहान को रतलाम का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
तीनों जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का पत्र भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह ने आज दोपहर जारी किया। अधिकारिक जानकारी के अनुसार,भोपाल नगर में विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह,विदिशा में सुरेश सोनी तथा रतलाम में कान्हसिंह चौहान को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

 गुटबाजी से दूर है चौहान

रतलाम जिलाध्यक्ष बनाए गए कान्हसिंह चौहान   को उनकी संघ की पृष्ठभूमि के चलते यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री चौहान भाजपा की गुटबाजी से सदा दूर रहे है और उन्हे संगठन की लाइन पर चलने वाला माना जाता है। वे भाजपा में सक्रियता से पहले आरएसएस और भारतीय मजदूर संघ में भी विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके है। श्री चौहान की नियुक्ति के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि जिले में व्याप्त गुटबाजी को वे नियंत्रित करेंगे। उल्लेखनीय है कि भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर रतलाम के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने अपने अपने समर्थकों के नाम आगे बढाए थे। वरिष्ठ नेतागण चाहते थे कि जिलाध्यक्ष उन्ही का समर्थक हो,लेकिन संघ लाबी के दबाव के चलते गुटबाजी से परे जाकर यह नियुक्ति हो गई।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds