mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

जावरा के युवा कांग्रेस नेता की उज्जैन के समीप नरवर में सडक़ दुर्घटना में मौत,दो अन्य घायल

रतलाम,23 अगस्त (इ खबरटुडे)। जावरा के युवा  कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र शर्मा की बीती रात भोपाल से लौटते समय उज्जैन के समीप नरवर में हुए सडक़ हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,पंचेवा निवासी धर्मेन्द्र पिता अनोखीलाल शर्मा ३२,अपने दो साथियों विक्रम सिंह और बाबू सिंह के साथ कार से भोपाल से जावरा लौट रहे थे। रात करीब साढे बारह बजे देवास और नरवर के बीच पालखण्डा में उनकी कार आगे चल रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गई। दुर्घटना में धर्मेन्द्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,जबकि कार चला रहे विक्रमसिंह व कार में सवार बाबूसिंह गंभीर रुप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद मृत धर्मेन्द्र व दोनो घायलों को उपचार के लिए उज्जैन के जिला चिकित्सालय ले जाया गया। मृत धर्मेन्द्र के पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को जावरा भेज दिया गया है,वहीं दोनो घायलों का उज्जैन जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।
मृतक धर्मेन्द्र युवा कांग्रेस के पदाधिकारी थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके ग्राम पंचेवा और जावरा में शोक व्याप्त हो गया।

Back to top button