main

रंगों से सराबोर हुआ शहर

दिन भर चला होली का हुडदंग

रतलाम,23 मार्च (इ खबरटुडे)। रंगों का त्यौहार आज शहर में जमकर मनाया गया। पूरा शहर रंगों से सराबोर हो गया। होली की हुडदंग दिन भर चलता रहा। सड़कों पर रंग बिरंगे चेहरे वाले लोगों की टोलियां घूमती रही।
देश के कई हिस्सों में गुरुवार को होली खेली जाएगी,लेकिन रतलाम के लोगों ने तो बुधवार को ही होली मनाई। मंगलवार को देर रात तक विभिन्न चौराहों पर होलिका दहन के कार्यक्रम संपन्न हुए। आज सुबह से रंगों का खुमार चढने लगा। शहर की सड़कों पर हर ओर रंगों से सराबोर लोगों की टोलियां घूमती हुई नजर आई। लोगों ने अपने मित्र परिचितों को जमकर रंगा और रंगों के अनूठे पर्व के आनन्द लिए।
होली के मद्देनजर पुलिस द्वारा कडे बंदोबस्त किए गए थे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। हांलाकि पूरे शहर में मामूली घटनाओं के अलावा किसी प्रकार का कोई अप्रिय समाचार नहीं है। पुलिस की सख्ती के कारण कई लोगों को होली के पर्व के दौरान असुविधा का सामना भी करना पडा। कई स्थानों पर पुलिस द्वारा बेवजह लोगों को परेशान किए जाने की भी सूचनाएं मिली है।

Back to top button