main

बाबा मौर्य ने इ खबर टुडे परिवार के साथ मनाई होली

रतलाम,23 मार्च (इ खबरटुडे)। अन्तर्राष्ट्रिय ख्यातिप्राप्त कलाकार बाबा सत्यनारायण मौर्य ने आज इ खबरटुडे परिवार के साथ होली मनाई। वे राजस्थान में भारत माता की आरती कार्यक्रम प्रस्तुत करने से पूर्व कुछ समय के लिए रतलाम आए थे।
बाबा मौर्य अपने साथी कलाकारों के साथ दोपहर को इ खबरटुडे कार्यालय पंहुचे,जहां इ खबर टुडे परिवार केholi baba1 सदस्यों ने रंग गुलाल से उनका स्वागत किया। इस मौके पर इ खबरटुडे के संपादक तुषार कोठारी,भारत भक्ति संस्थान के संयोजक राजेश पाण्डेय,नरेन्द्र शर्मा,प्रदीप जैन,राजेन्द्र सिंह सांकला,हिमांशु जोशी आदि ने बाबा मौर्य के साथ जमकर होली खेली।

Back to top button