mainदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

मन की बात:गणतंत्र दिवस पर मोदी की लोगों से अपील, हिंसा का रास्ता छोड़ दे

नई दिल्ली,26 जनवरी (इ खबरटुडे)। पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस पर मन की बात कार्यक्रम में जल संरक्षण पर जोर दिया और कहा कि आज की आवश्यकता जल संरक्षण है। उन्होंने इस मौके पर देश में इस संबंध में किए जा रहे प्रयासों का सराहना की और कहा की लोगों को इस संबंध में आगे आना चाहिए।

मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने ब्रू समझौता का जिक्र किया और 23 साल तक ब्रू शरणार्थी किस तरह की दिक्कतों में रहे इसको बताया। देश में फिट इंडिया का कार्यक्रम भी रंग ला रहा है। 65 हजार स्कूलों ने फिट इंडिया में रजिस्ट्रेशन किया है। हम फिट तो इंडिया फिट का मंत्र याद रखें। पिछले महीने हमने ब्रू समझौता किया। 1997 में त्रिपूरी के शरणार्थी मिजोरम आने को मजबूर हुए थे। 23 साल तक ब्रू शरणार्थी दिक्कतों में रहे।

उन्होने गगनयान को लेकर भी इस प्रोग्राम में बात की।उत्तर पूर्व में हिंसात्मक गतिविधिया काफी कम हुई है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैं लोगों से अपील करता हूं की हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में आ जाएं। हम सभी नए भारत के निर्माण में जुट जाएं।

गगनयान की दिशा में देश एक कदम और आगे बढ़ गया है। गगनयान मिशन 21 सदी में भारत की एक अहम उपलब्धि होगा। इसके लिए चार युवाओं का चयन कर लिया गया है। .ये चारों ट्रेनिंग के लिए रुस जाएंगे।

Related Articles

Back to top button