UP Weather Update: तेज हवाओं के साथ बारिश के साथ गिरे ओले, मार्च में जनवरी की ठंढक, आज कई जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट; जानें IMD का ताजा अपडेट

UP Weather Update: तेज हवाओं के साथ बारिश के साथ गिरे ओले, मार्च में जनवरी की ठंढक, आज कई जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट; जानें IMD का ताजा अपडेट मार्च महीने की शरुवात से पहले बारिश और ओलावर्ष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह से ही बादलों ने प्रदेश में डेरा डाला और देर शाम मौसम की मार से प्रदेश भर में भारी नुकशान देखा गया। वहीँ आज भी यूपी में रियायत नहीं मिलने वाली है और कई जिलों में जमकर बारिश होने वाली है।
पश्चिमी विक्षोभ कई राज्यों में करेगा बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से कई प्रदेशों में मौसम बदल चूका है। हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड की वर्षा ने यूपी के मौसम पर भी अपना असर छोड़ा है।
परिणाम स्वरूप शुक्रवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखा गया। वहीँ आज मार्च के पहले दिन ही सुबह से कई जिलों में धुंध से शरुवात हुई। बदलते मौसम से तापमान में गिरावट आई है।
मौसम विज्ञानी के अनुसार, अभी अगले दो दिन तक आसमान में छिटपुट बादल जमे रहेंगे। पश्चिमी यूपी में जोरदार बारिश होगी। नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद व आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। साथ ही ओलावर्ष्टि से प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
अफगानिस्तान व पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश
अधिक जानकारी के लिए बता दे की मौसम विज्ञानी ने बताया कि अफगानिस्तान व पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है जो देश के कई राज्यों में भारी बारिश करेगा। वहीँ इस यह मौसम का बदलाव तिब्बत की ओर बढ़ रहा है। इस क्रम में हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के पहाड़ों पर वर्षा और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। बारिश से किसानों की भी चिंता बढ़ गई है वही उत्तर भारत के तापमान में भी गिरवाट दर्ज की गई है।
ठंड का हो रहा एहसास
दिन में हल्की ठंड का एहसास इसकी वजह से ही हो रहा है। रात का तापमान भी इसी के चलते बढ़ रहा है। मौसम विज्ञानी बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दो से तीन दिन बाद समाप्त हो जाएगा। उसके बाद एक बार फिर तापमान तेजी से चढ़ेगा। अधिकतम तापमान 30 के पार और न्यूनतम तापमान 20 के करीब पहुंचेगा।
कानपुर में 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को मौसम में बदलाव दिखेगा और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीँ आज यूपी में 2 मिमी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं, कानपुर में आने वाले पांच दिन तापमान में गिरावट देखि जायगी।
यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी के कई जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज मार्च की पहली शुबह को बहराइच, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, कानपुर, उन्नाव, कन्नौज, फरुखाबाद, बाराबंकी, लखनऊ, हापुड़, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बस्ती, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, , पीलीभीत, बरेली, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर और रामपुर में बारिश होगी। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जायगी वहीँ कल से मौसम साफ़ होने के आसार है।