October 5, 2024

रतलाम,22 जनवरी(इ खबर टुडे)।जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर की दूरी स्थित नामली थाना क्षेत्र फोरलेन पर मंगलवार दोपहर करीब सारे 3:00 बजे एक अज्ञात वाहन ने दो पहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।जहां दुर्घटना में एक व्यक्ति मौत हो गई वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव व घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो पहिया वाहन चालक मांगू सिंह 45 वर्षीय निवासी गोरदा एवं पन्नालाल पिता कस्तूरी गुर्जर उम्र 60 वर्ष निवासी गोरदा निवासी रतलाम आ रहे थे। तभी नामली के समीप गोकुल होटल के सामने अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर के कारण पीछे बैठे पन्नालाल गुर्जर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस व क्षेत्र के थाने को जानकारी दी,पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एम्बुलेंस की सहायता से शव व घायल मांगू सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शूरु की।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds