mainइंदौरखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़
नगर निगम की गाड़ी ने चार लोगों को कुचला

इंदौर,04 फरवरी (इ खबरटुडे)।मध्यप्रदेश के इंदौर में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। फूटी कोठी चौराहे पर नगर निगम के वाहन ने चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।बताया जा रहा है कि गाड़ी चलाने वाला नशे की हालत में था। हालांकि, इसके बारे में अधिक जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। इस बात की पुष्टि होना बाकी है कि क्या सही में निगम कर्मी ने शराब का सेवन कर रखा था या नहीं। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।