mainकारोबारब्रेकिंग न्यूज़

LPG Cylinder Price Hike: 1 मार्च की सुबह सुबह महंगे हो गए गैस सिलेंडर, जानिए आपके शहर में कितने बढे दाम

LPG Cylinder Price Hike: आज मार्च की पहली तारीख को आमजन को सुबह सुबह बड़ा झटका लगा है। मार्च की पहली तारीख से सरकार ने आपकी जेब का बजट बिगाड़ दिया है।

आज महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल (IOC), हिन्दुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) एलपीजी गैस के सिलेंडर की नई कीमतें निर्धारित करती है।

देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल (Indian Oil) से मिली सूचना के मुताबिक आज से कार्मर्शियल गैस सिलेंडर यानी 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। वहीँ इस बढ़ोतरी का असर हर व्यक्ति की जेब पर देखने को मिलेगा।

अब कितने रूपए में मिलेगा गैस सिलेंडर

अधिक जानकारी के लिए बता दे की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation) से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी एक मार्च 2025 को कीमतों में इजाफा हुआ है। नई दरों के अनुसार अब 19 किलो के वजन वाला एलपीजी सिलेंडर 1803 रुपये का हो गया है। इससे पिछले महीने यानी फरवरी में 19 kg सिलेंडर के दाम 1797 रूपए थे। यानि आज इसकी कीमत में 6 रूपए की विर्धि हुई है। जनवरी महीने में इस सिलंडर की कीमतों की बात करें तो यह सिलेंडर 1804 रुपये में मिल रहा था।

अन्य महानगरों में नई कीमतें

  1. कोलकाता में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1,913 रुपये हो गया है।

2. मुंबई में कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1,755.50 रुपये हो गई है।

रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों का भी समझें गणित

इस आधुनिक समय में हर कोई रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करता है। बता दे की घरों में उपयोग होने वाले इस गैस सिलेंडर में इसमें 14 किलो गैस होता है। राहत की बात यह है की आज इंडियन ऑयल समेत सभी पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं देखा गया है।

रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें
1. दिल्ली में इस सिलेंडर का रेट 803 रुपये है।
2. कोलकाता में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 829 रूपए है।
3. मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 802.50 रूपए है।
4. चेन्नई में इसकी कीमत 818.50 रुपये है।

Related Articles

Back to top button