mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

जिला पंचायत अधिकारियों, कर्मचारियों ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए दी मदद

रतलाम ,28 अगस्त(इ खबरटुडे)।केरल के बाढ़ पीडितों के लिए जिला पंचायत रतलाम के अधिकारी कर्मचारी भी मदद के लिए आगे आए हैं। स्टाफ अपना एक दिन का वेतन बाढ़ पीड़ितों के लिए दे रहा है। सीईओ जिला पंचायत सोमेश मिश्रा ने बताया कि जिला पंचायत स्टाफ की ओर से लगभग 25 से 30 हजार रुपए केरल बाढ़ पीड़ितों को जाएगी। स्वयं सीईओ श्री मिश्रा ने अपनी ओर से 5100 रुपए का योगदान दिया है

सरपंच संघ भी देगा मदद
जिले का सरपंच संघ भी केरल बाढ़ पीडितों के लिए मदद भेजेगा। इस सम्बन्ध में सीईओ श्री मिश्रा ने आज सरपंच संघ से चर्चा की। आगामी शुक्रवार तक सरपंच संघ नकद राशि एकत्र कर भिजवा देगा।

Back to top button