mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया

रतलाम,12 सितंबर( इ खबर टुडे)। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने प्रतिमाओं के विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारीद्वय शहर के हनुमान ताल पहुंचे। यहां विसर्जन व्यवस्थाएं देखी, मौजूद अधिकारियों तथा कर्मचारियों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए ताकीद की।

इस दौरान निगम आयुक्त एस.के. सिंह, एसडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड़ भी उपस्थित थे। निगमायुक्त द्वारा कलेक्टर को संपूर्ण व्यवस्था की जानकारी दी गई। इसके पूर्व कलेक्टर व् एसपी ने जुलुस मार्गो का भी निरीक्षण किया।

Back to top button