mainकारोबार

Haryana News: हरियाणा में महिलाओं को मिली बड़ी सौगात, नायाब सरकार ने किए 5 हजार करोड़ रुपए किए मंजूर

Haryana Budget 2025: हरियाणा प्रदेश में नायब सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। आज हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रदेश के इतिहास के अब तक के सबसे बड़े बजट में महिलाओं के लिए 5000 करोड़ रुपए रखे गए हैं। प्रदेश सरकार ने आज पेश किए गए बजट में महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपए देने की घोषणा की है।

पाठकों को बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज अपने 2 घंटे 57 मिनट के बजट भाषण में प्रदेश के लिए 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ रुपए का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है।

हरियाणा सरकार देगी महिलाओं को बिना ब्याज के 1 लाख रुपए का कर्ज

हरियाणा प्रदेश में नायब सरकार ने महिलाओं को प्रति महीना 2100 रुपए देने की घोषणा तो की ही की है साथ ही साथ महिलाओं को अपना रोजगार शुरू करने हेतु बिना ब्याज के 1 लाख रुपए देने की घोषणा भी की गई है।

सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने हेतु यह कर्ज देने की घोषणा की गई है। इस कर्ज की खास बात यह है कि इस पर महिलाओं को 1 रुपया भी ब्याज देना नहीं पड़ेगा। सरकार की इस घोषणा से अब महिलाएं भी अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकेंगी।

प्रदेश की महिलाओं में खुशी की लहर

हरियाणा प्रदेश में आज बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा एक साथ महिलाओं को दो-दो बड़ी सौगातें देने के कारण प्रदेश की महिलाओं में चारों तरफ खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

झज्जर शहर की रहने वाली भतेरी देवी ने बातचीत के दौरान कहा कि नायब सिंह सैनी प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने महिलाओं के बारे में इतना सोचा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के विकास हेतु चलाई गई इस नई योजना से राज्य की औरतों को अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद मिलेगी। अगर प्रदेश की महिलाएं सशक्त होंगी तो हमारा प्रदेश भी उन्नति के रास्ते पर और अधिक तरक्की करेगा।

Back to top button