ब्रेकिंग न्यूज़शहर-राज्य

School holiday Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर देशभर में कहां कहां रहेगी छुट्टियां,जाने किस-किस राज्य में हुआ छुट्टियों का नोटिफिकेशन जारी

Mahashivratri school holiday: महाशिवरात्रि का त्यौहार पूरे देश भर में मनाया जाएगा। बहुत सी जगह पर इस दिन पब्लिक होलीडे भी घोषित कर दिया गया है ।अधिकतर राज्य ने स्कूलों में छुट्टी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

महाराष्ट्र ,दिल्ली ,उत्तर प्रदेश और ज्यादातर राज्य में महाशिवरात्रि 2025 में स्कूलों में छुट्टी होगी, वहीं कुछ राज्यों में स्कूल और कॉलेज 26 फरवरी को खुले रहेंगे।

महाशिवरात्रि पर्व 2025 ,इन जगहों पर रहेगी सरकारी छुट्टी

बहुत से राज्य में महाशिवरात्रि पर सरकारी छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है जिनमें हरियाणा ,राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, मिजोरम, महाराष्ट्र ,उत्तराखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश ,जम्मू कश्मीर ,हिमाचल प्रदेश ,केरल ,छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड, उड़ीसा,तेलंगाना ,आंध्र प्रदेश मैं कल सरकारी छुट्टी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन सभी जगह पर सरकारी ऑफिस ,सभी सरकारी शिक्षण संस्थान और बैंक भी बंद रहेंगे अगर आप भी इन राज्यों में रहते हैं तो अपने स्कूल, बैंक ,सरकारी शिक्षण संस्थान में इस जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में रहेगी स्कूल कॉलेज और बैंक की छुट्टी

26 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यूपी में बेसिक शिक्षा परिषद की स्कूल हॉलिडे लिस्ट 2025 में महाशिवरात्रि पर सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। उत्तर प्रदेश में महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी स्कूल ,कॉलेज ,बैंक में छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही सरकारी ऑफिस भी 26 फरवरी को बंद रहेंगे। इसके अलावा बिहार में 26 फरवरी को स्कूल ,कॉलेज ,बैंक, सरकारी ऑफिस में छुट्टी रहेगी।

वाराणसी, प्रयागराज में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व की छुट्टी रहेगी ।इसके बाद अगले दिन 27 फरवरी को स्कूलों में ऑफलाइन क्लासेस लगेगी। महाशिवरात्रि 2025 के त्योहार पर अधिक श्रद्धालुओं के प्रयागराज में आने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने इस समय तैयारियां तेज कर दी है। इसीलिए पूरे प्रयागराज क्षेत्र को नो व्हीकल जॉन घोषित कर दिया गया है।

स्कूल हॉलिडे महाशिवरात्रि 2025

कुछ ही दिनों के बाद अगला महीना मार्च शुरू होने वाला है मार्च महीने में होली का त्यौहार आएगा। इस होली त्यौहार पर होलिका दहन के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इस दिन होली की शुरुआत होती है और उत्तर भारत में मुख्य रूप से इसे धूमधाम से मनाया जाता है। होली का त्योहार 14 मार्च को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा इस दिन सभी स्कूल ,कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक की छुट्टी रहेगी।

Related Articles

Back to top button