शहर-राज्य

IMD Heavy Rain Alert : दिल्ली-एनसीआर में बादल डालेंगें डेरा, इन राज्यों में तेज बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, जानिए पूरे देशभर का सटीक पूर्वानुमान

देश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलने वाला है। जिससे जाता हुआ ये फरवरी महीना ठंढ का एहसास कराने वाला है। बता दे कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी दिनों के लिए मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है।

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि उत्तर-पश्चिम भारत में 25 फरवरी से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (Western disturbance Active) होगा, जिससे कई इलाकों में तेज बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवातीय हलचल तेज होने से पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भीषण बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं, किन राज्यों में क्या रहेगा मौसम का हाल।

इन राज्यों में तेज बारिश के साथ होगी बर्फ़बारी
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि IMD के अनुसार, उत्तरी ईरान और उसके आसपास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जो पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) को प्रभावित कर रहा है। इसकी वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अधिक नमी बनी रहेगी और 25-28 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज गरज के साथ भारी बारिश और बर्फबारी होगी। हिमाचल प्रदेश में 26 से 28 फरवरी तक और उत्तराखंड में 27-28 फरवरी को मूसलाधार बारिश होगी।

हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश के आसार
हरियाणा पंजाब में पिछले दिनों हुई बारिश से जहाँ किसान उभर नहीं पाए वहीँ एक बार फिर से किसानों कि चिंता बढनें वाली है। बता दे कि आईएमडी (IMD) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 26 फरवरी से 1 मार्च तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताये। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 27 फरवरी से 1 मार्च तक भी बारिश कि आशंका जताई जा रही है। पश्चिमी राजस्थान में 27-28 फरवरी और पूर्वी राजस्थान में 28 फरवरी-1 मार्च के बीच तेज बारिश होने के भी आसार है।

दिल्ली-एनसीआर में छाये रहेंगें बदल
दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम में तगड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। बीते 24 घंटे में राजधानी तापमान में हल्की गिरावट दर्ज कि गई है । वहीँ मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार 25-26 फरवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की धुंध और बादलों कि आवाजाही बरकरार रहेगी। हवा की गति दिन में 12-14 किमी प्रति घंटे रहेगी और रात के समय यह स्पीड घटकर आधी रह जायगी

इन राज्यों में तेज हवा के साथ ओलावर्ष्टि के आसार
आईएमडी (IMD) ने बताया कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवातीय हलचल तेज हो रही है। इसके कारण बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 23 फरवरी को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और तेज बारिश होगी।

24 फरवरी को भी इन राज्यों में बारिश जारी (Heavy Rain) रहेगी। ओडिशा, असम और मेघालय में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। वहीं, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और झारखंड में 23-24 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

कैसा रहेगा मध्य और दक्षिण भारत का मौसम?
मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। वहीं, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटों में तापमान में 1 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मध्य प्रदेश और पश्चिमी यूपी में तापमान में 1-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 24 से 26 फरवरी तक आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button