आलेख-राशिफलशहर-राज्य

​त्रिपुरा सरकार का फैसला : कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता, एक अप्रैल से लागू

त्रिपुरा सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनके डीए में बढ़ौतरी कर दी है। एक बढ़ी हुई कीमतें एक अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। इससे राज्य से लाखों कर्मचारियों को लाभ होगा। कर्मचारियों ने सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई है।
त्रिपुरा सरकार ने अपने कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य सरकार के अंतर्गत जो कर्मचारी काम करते हैं, उनके डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई है।

यह बढ़ा हुआ डीए एक अप्रैल 2025 से लागू हो जाएगा। इससे कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मा​णिक साहा ने कहा कि कर्मचारियों की यह लंबे समय से मांग थी। इस पर सरकार ने अब अपना फैसला ले लिया है। इसका लाभ कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्ज को भी मिलेगा। अब राज्य सरकार के कर्मचारियों को 33 प्रतिशत डीए मिलेगा। सरकार के इस फैसले के कारण सालाना 300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।


केंद्रीय कर्मचारियों के समान वेतन करने की पहल
मुख्यमंत्री मा​णिक साहा ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के कर्मचारियों व राज्य सरकार के कर्मचारियों के डीए के अंतर को कम करना है। धीरे-धीरे यह प्रक्रिया सिरे चढ़ाई जा रही है। हजारों कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार ने भी देश के एक करोड़ अपने कर्मचारियों के डीए में वृद्धि करने की योजना बनाई है। उनके डीए में दो प्रतिशत का इजाफा किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो जाएगा। कर्मचारी संगठनों की मांग तीन प्रतिशत बढ़ोतरी की है। यदि तीन प्रतिशत डीए बढ़ता है तो यह 56 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। पिछले साल सरकार ने कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। उस समय कर्मचारियों का डीए 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया था।

Back to top button