आलेख-राशिफल

20 March 2025 rashifal: कैसा रहेगा आज मेष, मिथुन, कुंभ ,मीन सहीत सभी राशि वाले जातक का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

20 March 2025 horoscope

मेष : मामूली परेशानी से घबराकर काम छोड़ने का मन बना सकते हैं। परिवार के सहयोग से जटिल काम सहज ही पूरा होगा। दुविधा प्रगति में बाधक हो सकती है। तनाव से छुटकारा मिलेगा। धैर्य रखें।मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। नए कार्य में पूंजी निवेश से बचें। व्यवसाय मैं जोखिम से हानि होगी।

वृष : इच्छित सफलता के लिए परिवार का सहयोग लें, यह आसान होगी। घर की साज-सज्जा पर भारी खर्च करेंगे। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता के आसार हैं। खानपान में विशेष सावधानी बरतें।पूर्वनियोजित कार्य सफल होगा। व्यवसाय में उत्तम लाभ के अवसर मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन :सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। प्रॉपर्टी में निवेश के आसार हैं। लोगों के विरोध के चलते काम करने में परेशानी हो सकती है। जोखिम उठाने से बचें। यात्रा का योग है।महत्वपूर्ण कार्य मेंअनुकूल सफलता मिलेगी। साक्षात्कार में चयन हो सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा।

कर्क : ना चाहते हुए भी समझौता करना पड़ सकता है। साझेदारी टूटने का मलाल रहेगा। राजकीय मामलों की अनदेखी से समस्या बढ़ सकती है। उच्च अध्ययन में आ रही बाधा दूर हो सकती है।मन अशांत रहेगा।नौकरी में सम्मान बना रहेगा। व्यवसाय में परेशानी आएगी। परिवार में शांति बनाए रखें।

सिंह : तनाव की स्थिति से छुटकारा मिलेगा। कार्यस्थल की समस्या मित्रों के सहयोग से दूर होगी। सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव करना पड़ सकता है। नए सम्पकों का लाभ मिल सकता है।नौकरी में व्यस्तता बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ कम होगा। सहोदरों से निराशा होगी। सेहत नरम रहेगी।

कन्या : आप काम को लेकर परेशान रहेंगे। सामाजिक जीवन में बड़ी भूमिका निभानी पड़ सकती है। अपने स्वभाव में बदलाव लाएं, राह आसान होगी। कानूनी मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा।पूर्व नियोजित कार्यसफल होंगे। विकास का नया मार्ग मिलेगा। व्यवसाय में विस्तार और लाभ होगा।

तुला : लेनदेन के मामलों में आप पर आरोप लग सकते हैं। धार्मिक आयोजन प्रसन्नतादायी रहेंगे। कारोबारी विस्तार की संभावना बन सकती है। आय में बढ़ोतरी के आसार हैं।मानसिक तनाव बना रहेगा। नौकरी में परेशानी आ नी आ सकती है। व्यवसाय की स्थिति अनुकूल रहेगी।

वृश्चिक : अनजान लोगों पर भरोसा भारी पड़ सकता है। अपने पद एवं प्रतिष्ठा को लेकर सजग रहें, लोग नुकसान पहुंचा सकते हैं। विरोधियों को मात देने में कामयाब रहेंगे। आस्था बढ़ेगी।मन प्रसन्न रहेगा।नौकरी में उन्नति के संकेत मिलेंगे। अर्थ प्राप्ति संभव है। व्यवसाय में लाभ होगा।

धनु : जल्दबाजी में बना बनाया काम बिगड़ सकता है। अधिकारियों से कहासुनी होने का भय बनेगा। पारिवारिक सुख- सुविधा पर खर्च करेंगे। भावनात्मक रिश्तों में मजबूती आएगी। विनम्र रहें।स्वास्थ्य प्रतिकूल रहेगा। व्यय पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में देनदारी बढ़ सकती है। वाद-विवाद से बचें।

मकर : सही दिशा में लिए फैसले उन्नति में सहायक रहेंगे। खाली समय में अपनी अभिरुचि को पूरा करने का अवसर मिलेगा। विरोधियों के कारण काम में मुश्किल हो सकती है। यात्रा सुखद रहेगी।उपहार सम्मान कालाभ मिल सकता है। अचानक धन प्राप्ति संभव है। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बना रहेगा।

कुंभ :कार्यस्थल पर सबका साथ मिलेगा। पुरानी बीमारी उभरने से मन अशांत हो सकता है। नई जिम्मेदारी आने से आप परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। भाग्योदय के अवसर मिल सकते हैं।नौकरी में नूतन पद प्राप्ति संभव है। कार्य विशेष में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नया अनुबंध हो सकता है।राजनीतिक संबंधसहायक रहेंगे। सरकारी क्षेत्र में अटका कार्य बनेगा। व्यवसाय में धन लाभ होगा।

मीन : नजदीकी लोगों के कारण असुविधा हो सकती है। आकस्मिक लाभ मिलने से उत्साह बढ़ेगा। संतान के भाग्योदय से मन प्रसन्न होगा। बिखरे कामों को समेटने में परिवार का सहयोग मिलेगा।

Back to top button