mainब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरतलाम

भोपाल पुलिस मुख्यालय से रतलाम जिले के 11 थाना प्रभारी समेत 19 पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर प्रदेश के अन्य जिलों में हुए

रतलाम,19 जुलाई(इ खबर टुडे)। बुधवार को रतलाम जिले के पुलिस विभाग में पदस्थ 11 थाना प्रभारी समेत 19 पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर की सूची भोपाल पुलिस मुख्यालय से जारी की गई। उक्त सूची के अंतर्गत शहर के दो बत्ती थाना प्रभारी किशोर कुमार पाटनवाला का स्थानांतरण ग्वालियर जिले में किया गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम पुलिस मुख्यालय भोपाल से रतलाम जिले के 19 पुलिस कर्मियों के स्थानांतरण की सूची जारी की गई। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों से ट्रांसफर होकर रतलाम जिले में पदभार संभालने वाले थाना प्रभारियों की भी सूची सामने आ चुकी है। सूची के अनुसार इंदौर के सुरेंद्र सिंह गडरिया, धर्मेंद्र शिवहरे, बड़वानी जिले से भवानी राम वर्मा, शाजापुर जिले से पार्वती गोर, प्रेमलता खत्री /चौहान , गोपाल सिंह चौहान, उज्जैन जिले से दिनेश कुमार भोजक, कृष्ण सिंह पाल, विक्रम सिंह चौहान, मुनेंद्र कांत गौतम, आगर मालवा जिले से हरीश जेजूरकर, मोहन सिंह मौर्य। इस सभी का ट्रांसफर रतलाम जिले में किया गया है। फिलहाल नवीनं थाना प्रभारियों को अलग अगल थाना को प्रभार एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा किया जावेगा।

रतलाम से ट्रांसफर हुए पुलिसकर्मियो की सूचि

Back to top button