February 2, 2025

Shri Ganesh Stamp : पूरी दुनिया मानती है गणेश जी को विघ्नहर्ता,लेकिन भारत नहीं,डाक टिकट कहते है कहानी

ganesh ji1

रतलाम,10 सितम्बर (इ खबरटुडे)। आज पूरी दुनिया में विघ्नहर्ता श्री गणेश जी के आगमन का पर्व मनाया जा रहा है। गणेश जी आज घर घर विराजेंगे। भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में श्री गणेश को विघ्नहर्ता मंगलमूर्ति और प्रथमपूज्य माना जाता है। इसीलिए कई देशों ने गणेश जी पर डाक टिकट जारी किए है। लेकिन हमारे अपने देश में गणेश जी पर आज तक कोई डाक टिकट जारी नहीं किया गया है। आजादी से पहले जरुर कुछ रियासतों द्वारा गणेश जी के डाक टिकट प्रचलित थे।

विघ्नहर्ता श्री गणेश के सम्बन्ध में ये रोचक जानकारियां शहर के विख्यात डाट टिकट संग्र्रहकर्ता फिलैटेलिस्ट शैलेन्द्र निगम के डाक टिकट संग्र्रह से मिलती है। फिलैटेलिस्ट श्री निगम ने बताया कि दुनिया के कई देशों जैसे थाईलैण्ड,इण्डोनेशिया,श्रीलंका,नेपाल,लाओस और यहां तक कि अफ्रीकी देश मोजाम्बिक में भी श्री गणेश के डाक टिकट निकाले गए है,लेकिन श्री गणेश स्वयं जिस देश भारत के है,वहां आज तक गणेश जी पर कोई डाक टिकट जारी नहीं हुआ है।

श्री निगम के अनुसार,आजादी से पहले दतिया रियासत द्वारा गणेश पर आधारित कई डाक टिकट प्रचन में थे। ये डाक टिकट आधा आना,एक आना,दो आना पांच आना इत्यादि मूल्य के थे। उक्त सारे डाक टिकट श्री निगम के संग्र्रह में मौजूद है।

You may have missed