mainशहर-राज्य

Weather Update Today: आज कैसा रहेगा दिल्ली- यूपी-बिहार समेत देश भर में मौसम, जानें कहाँ कहाँ होगी बारिश?

IMD WEATHER REPORT TODAY : देश भर में मार्च का महीना इस बार ठंढ का एहसास करा रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावर्ष्टि अभी तक कई राज्यों में ठंढ का एहसास करा रही है। वहीँ तेज हवाओं से तापमान में भी कमी दिखी है।

मौसम का मिजाज बदल रहा है। लेकिन दिल्ली समेत कई राज्यों में फिर मौसम बदल रहा है, उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर दिखने लगा है, जबकि बिहार में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के बाद गर्मी की आहट है।

राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि शुष्क सा दिखाई दिया है। कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है, जबकि उत्तराखंड में भी बारिश को लेकर बार बार अलर्ट जारी हो रहा है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
अधिक जानकारी के लिए बता दे की दिल्ली में सोमवार को दिल्ली के तापमान में गिरावट देखि गई। 4 और 5 मार्च को तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे पारा एक बार फिर से गिरने की संभावना है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है लेकिन रात में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते भर तक मौसम साफ़ रहने का अनुमान है। वहीँ लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस हफ्ते गुरुवार तक दिन में तेज धूप और रात में गिरावट जारी रहेगी।

बिहार में कैसा रहेगा आज मौसम
बिहार में ठंड लगभग निकल चुकी है। प्रदेश में अब भारी गर्मी का दौर शरू हो रहा है। बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास समेत दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में लू चल सकती है।वहीँ प्रदेश में 6 और 7 मार्च को तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। आज मौसम साफ़ रहने की उम्मीद है।

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम
राजस्थान में पिछली दिनों बारिश और ओलावर्ष्टि से काफी नुकशान देखने को मिला था। एक बार फिर अब प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। अधिक जानकारी के लिए बता दे की
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 4 और 5 मार्च को उत्तरी हवाओं के कारण राजस्थान के लगभग सभी जिलों के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

देश के प्रमुख शहरों का तापमान
दिल्ली 9 22
नोएडा 11 23
गाजियाबाद 10 24
पटना 15 28
लखनऊ 14 25
जयपुर 13 26
भोपाल 14 28
मुंबई 23 37
दरभंगा 14 27
जम्मू 11 16
प्रयागराज 13 26
कोलकाता 23 34
अहमदाबाद 24 36
बेंगलुरु 25 37
कानपुर 13 26
वाराणसी 14 28

कश्मीर में बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित
कश्मीर में बारिश और बर्फ़बारी से जीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। इससे तापमान में गिरावट आई। वहीँ आज भी बारिश का ये सिलसिला जारी ठगा और दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और बारामूला समेत पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार नजर आ रहे है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा आज मौसम
उत्तराखंड में आज फिर बारिश का येल्लो अलर्ट जारी हुआ है। अधिक जानकारी के लिए बता दे की मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और टिहरी में बारिश के आसार जताये है। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बर्फबारी का येलो अलर्ट ( Yellow Alert ) जारी किया गया है।

Back to top button