Madhya Pradesh weather update:प्रतिदिन बढ़ता जा रहा मध्यप्रदेश में तापमान, अगले दो दिन में लू चलने के आसार

Madhya Pradesh weather update:मध्यप्रदेश में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि अभी तक देश के अन्य हिस्सों में इतनी ज्यादा गर्मी नहीं है, लेकिन मध्यप्रदेश में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में तापमान और अधिक बढ़ जाएगा। मौसम विज्ञानियों ने कहा कि 27 मार्च के बाद मध्यप्रदेश में लू चलने के आसार बन रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधानियां बरतने के लिए कहा गया है।
तीन से चार डिग्री बढ़ सकता है तापमान
रविवार को मध्यप्रदेश में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रतलाम प्रदेश को सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री को भी पार कर गया। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिन में तापमान यहां पर तीन से चार डिग्री बढ़ सकता है। यदि तापमान इतना अधिक बढ़ गया तो फिर यहां लू चल सकती हैं। इसके अलावा नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
तेज धूप कर रही परेशान
मध्यप्रदेश में तापमान इतना अधिक पहुंच गया है कि यहां अब तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। सुबह के समय ही तेज धूप गिरनी शुरू हो जाती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के आसार भी बताए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश बहुत बड़ा प्रदेश होने के कारण यहां पर कुछ स्थानों पर अलग-अलग तापमान दर्ज किया जाता है।
इस प्रकार रहा कुछ शहरों का तापमान
मध्यप्रदेश के पांच शहर ऐसे हैं, जिनका तापमान सबसे ज्यादा रहता है। इनमें रतलाम का सबसे अधिक तापमान 39 डिग्री, नर्मदापुरम का 38.8 डिग्री, ग्वालियर का 37.7 डिग्री, खरगौन का 37 डिग्री तथा बैतूल का तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इन शहरों का तापमान पूरे मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा रहता है।
अगले चार महीने भारी
मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के लिए अगले चार महीने भारी साबित होंगे, क्योंकि इन चार महीनों में तेज गर्मी पड़ेगी। कई शहरों में 27 मार्च के बाद से ही लू चलनी शुरू हो जाएंगी। कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। दिन का तापमान 40 िउग्री से अधिक होने पर हीट वेव यानी लू की स्थिति बनती है। ऐसे में मार्च से मई तक 15 से 20 दिन तक लू चलने की संभावना जताई जा रही है।