February 2, 2025

खबर का असर / महीनों से खस्ताहाल दिलीप नगर की सड़क की मरम्मत हुई शुरू ,जल्द ही होगी रहवासियों की समस्या दूर

WhatsApp Image 2024-04-17 at 4.55.24 PM

रतलाम ,17 अप्रैल (इ खबर टुडे ) शहर के वार्ड क्रमांक 28 में बीते 5 माह से जर्जर हालत हो चुकी सड़क का कार्य एक बार फिर शुरू हो गया। इसी सड़क की खस्ताहाल और निगम इंजीनियर की सुस्त गति कार्यशेली को लेकर इ खबर टुडे ने अपने पोर्टल पर प्रकाशित किया था जिसके निगम अमला हरकत में आया और 2 दिन बाद से निर्माण कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार बजरंग नगर पावर हाउस से नूरी नगर सालाखेड़ी फटे तक की सड़क का निर्माण कार्य किया जाना था। उक्त सड़क का लोकार्पण विधानसभा आचार संहिता से पूर्व विधायक चैतन्य काश्यप और महापौर पहलाद पटेल की उपस्थिति में किया गया था। इसके बाद दीपावली से 2 दिन पूर्व इंजीनियर द्वारा पूरी सड़क को जेसीबी से खोदने के बाद यथा स्थिति में निगम द्वारा छोड़ दिया गया।

खुदी हुई सड़क के चलते वार्ड 28 के दिलीप नगर ,बजरंग नगर ,नूरी नगर, आजाद नगर ,राजीव नगर के ररहवासी बीते पांच माह से नरक यातनाएं झेल रहे थे। जनता के द्वारा पूछे जाने पर पार्षद द्वारा भी कोई उचित जवाब नहीं दिया जा रहा था। क्षेत्रवासियो ने दीपावली ,होली ,ईद इसी जर्जर सड़क के साथ मनाए। इसके बाद इ खबर टुडे ने 10 अप्रैल को उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए खबर को प्रकाशित किया जिसके बाद निगम इंजीनियर की सुस्ती उड़ी और उन्होंने निर्माण कार्य उन्हें शुरू किया।

You may have missed