October 16, 2024

Ratlam crime/ विवाद के चलते बदमाशों ने चलाई गोलियां और तलवार, दो युवक गंभीर घायल, एक आरोपी गिरफ्तार

रतलाम,08 दिसंबर (इ ख़बर टुडे)। बुधवार शाम शहर की रेलवे कॉलोनी उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई। जब तीन बदमाशों ने दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने घर के बाहर बैठे दो युवकों पर गोली और तलवार से हमला कर दिया। पुलिस ने हमला करने वाले पक्ष के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुजराती चाल रेलवे कॉलोनी निवासी विक्की उर्फ सुमित पिता नितिन गढ़वाल 29 वर्षीय अपने शास्त्रीनगर निवासी मित्र जौनटी उर्फ सत्येंद पिता प्रदीप परिहार 35 वर्षीय के साथ अपने घर के बाहर बैठा हुआ था।इस दौरान बाइक पर सवार आए तीन लोगों ने विक्की और जोंनटी पर अचानक हमला कर दिया। दोनों दोस्त कुछ समझ पाते उससे पहले ही एक आरोपी ने विक्की पर गोली चला दी। इस दौरान कई छर्रे विकी के कंधे और चेहरे पर लग गए।वहीं अन्य 1 आरोपी ने जोंनटी पर तलवार से हमला कर दिया। जिसके कारण जोंनटी गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस दौरान आसपास के लोग शोर सुनकर बाहर आये तो आरोपी फरार हो गए।आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार जारी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमले में शामिल आरोपी के नाम वैभव जायसवाल, हिमांशु व्यास उर्फ बिल्लू और एक अन्य नामक आरोपी बताए जा रहे है। वही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

You may have missed