इंदौरमध्य प्रदेश

MP Weather Update: प्रदेश में तीखी हवाओं से धाड़ाम हुआ पारा, फिर लौट रही है ठण्ड? जानें कब होगी बारिश

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी शरू होने से पहले प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दे की राजधानी भोपाल में मौसम बदल गया है। उत्तर से बहने वाली ठंडी हवा ने तापमान में गिरावट हुई है ।

राजधानी में सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में काफी गिरावट आई है। वहीँ भोपाल में तापमान में कमी का मुख्य कारण यह है कि पहड़ों की बर्फबारी का प्रभाव भोपाल में भी देखा जा रहा है। ठंडी हवाओं के कारण राजधानी का तापमान 10 घंटे में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। अगले तीन दिनों तक ठंढी हवाएं चलने की संभावना है।

इस समय 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। अगले 2-3 दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मौसम में बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

शहर में रात के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 10 से 12 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है, जिससे दिन को पड़ने वाली गर्मी से राहत मिलेगी।

पाकिस्तान के पास एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है, जिसके कारण यह परिवर्तन आया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले हवाएं तेज होने की संभावना है। जिससे तापमान में फिर गिरावट हो सकती है। वहीँ बारिश के आसार अभी नहीं दिखाई दे रहे है।

Back to top button