मनोरंजन

Bhojpuri song: पवन सिंह और शिवानी सिंह बारिश में हुए रोमांटिक, भोजपुरी गाने ‘सड़िया’ ने मचाया धमाल देखें वीडियो

Pawan Singh Shivani Singh song: भोजपुरी भाषा में लिखा गया ‘सड़िया’ (Bhojpuri Sariya song) गाना इन दोनों खूब धमाल मचा रहा है। यह गाना पवन सिंह और शिवानी सिंह (Pawan Singh Shivani Singh song) की जोड़ी पर फिल्माया गया है।

दोनों की जोड़ी इस गाने में युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रही। इस गाने में शिवानी सिंह और पवन सिंह बारिश के मौसम में रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

बारिश की मौसम में शिवानी सिंह (Shivani Singh) की मनमोहक अदाएं लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रही है। भोजपुरी भाषा के इस गाने को अब तक करोड़ों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। रिलीज होने के इतने समय बाद भी यह गाना रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

बिहार के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में भी इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। यह एक भोजपुरी भाषा में गया गया रोमांटिक गाना है। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

यूट्यूब पर देख चुके हैं ढाई सौ मिलियन से अधिक लोग

यूट्यूब पर इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है और अब तक करोड़ों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इस जोड़ी के अलावा भी यूट्यूब पर खेसारी लाल और शिल्पी राज (Khesari Lal Shilpi Raj song) व निरहुआ और आम्रपाली (Nirahua Amarpali song) के गाने भी खूब सुने और देखे जाते हैं।

17 मार्च 2025 तक इस गाने को 23 करोड़ 86 लाख के लगभग लोग देख चुके हैं। भोजपुरी भाषा का ‘साड़िया’ गाना (Bhojpuri song) लगभग 7 महीने पहले 11 अगस्त 2024 को रिलीज हुआ था।

रिलीज होने के बाद पिछले 7 महीने में इस गाने को करोड़ों बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है। इस गाने की सबसे खास बात यह है कि यह देश के साथ-साथ विदेश में भी लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा है।

पवन सिंह और शिवानी सिंह की जोड़ी की लाखों में है फैन फॉलोइंग

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और शिवानी सिंह की जोड़ी को बिहार के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में भी पसंद करने वालों की संख्या लाखों में है।

यहीं कारण है कि लोग इस जोड़ी के नए गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। पवन सिंह की फैन फॉलोइंग में लगातार इजाफा हो रहा है। लोगों द्वारा इस जोड़ी की गानों और फिल्मों को पसंद किया जा रहा है।

इस जोड़ी को बिहार प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। बिहारी भाषा का ‘साड़िया’ गाना यूट्यूब के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी खूब छाया हुआ है।

श्यामसुंदर द्वारा दिया गया है भोजपुरी भाषा के ‘साड़िया’ गाने को म्यूजिक

भोजपुरी अभिनेता और सिंगर पवन सिंह और शिवानी सिंह का सुपरहिट गाने ‘सड़िया’ को म्यूजिक श्याम सुंदर द्वारा दिया गया है। इस गाने के लेखक कुंदन प्रीत हैं।

सड़िया एल्बम से लिए गए इस गाने की कास्टिंग रोहन पाठक द्वारा की गई है और एडिटिंग जितेंद्र जीतू द्वारा की गई है।

Back to top button