October 10, 2024

Children’s Day / बाल दिवस पर सरकारी अस्पताल मैं देखी बच्चों की देखभाल

रतलाम,14 नवंबर (इ खबरटुडे)। समाजसेवी जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी, दिल्ली से आई प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ अपूर्व दवे, थैलेसीमिया योद्धा वर्षा पवार के साथ सरकारी अस्पताल पहुंचकर बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरसी डामोर, डॉक्टर नावेद कुरैशी एवं डॉक्टर ए पी सिंह के साथ सभी वार्डों में व्यवस्थाओं को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की एवं उत्कृष्ट सेवा देने वाली दो सिस्टर का अभिनंदन किया।

डॉ अपूर्व दवे ने रतलाम में इतनी उच्च कोटि की चिकित्सा देखकर आश्चर्य प्रकट करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने थैलेसीमिया, सिकल सेल और हीमोफीलिया से ग्रस्त बच्चों के वार्ड में उपचार ले रहे बच्चों से एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें बीमारी के बारे में एवं उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तरों का समाधान कर मार्गदर्शन दिया।

डॉ अपूर्व दवे ने कहा जब भी रतलाम में आना होगा तब सभी माताओं के साथ एक कार्यशाला आयोजित करें। मैं उसमें निशुल्क चिकित्सा परामर्श दूंगी और थैलेसीमिया, सिकल सेल, हीमोफीलिया मुक्त रतलाम जिला बने उस का प्रयास करेंगे। काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा उपचार रात बच्चों को खिलौने एवं चॉकलेट देकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

देश की राजधानी जैसी व्यवस्था
दिल्ली की प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ अपूर्व दवे ने मानव सेवा समिति रक्त कोश का अवलोकन किया। वर्षों पूर्व उन्होंने ब्लड बैंक को देखा था। आज उच्च गुणवत्ता युक्त कंपोनेंट ब्लड बैंक देखकर इसे देश की राजधानी दिल्ली के ब्लड बैंक की तुलना में उत्कृष्ट बताया।

उन्होंने महिला चिकित्सा शिविर में महिलाओं को निशुल्क उपचार भी किया। रोटरी क्लब प्लैटिनम महिला अध्यक्ष बंदना विजय सोनी एवं सचिव श्रीमती डॉ गीता दुबे को अगली बार निशुल्क चिकित्सा शिविर की स्वीकृति प्रदान करी। इस अवसर पर मानव सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक बक्शी, सचिव गोपाल कृष्ण सोडाणी, वरिष्ठ सदस्य हेमंत मेहता, डॉक्टर इंदरमल मेहता, पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी ने उनका मानव सेवा समिति की ओर से अभिनंदन किया।

You may have missed