February 1, 2025

अब छात्रों को एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने में नहीं होगी समस्या , रॉयल कॉलेज में एमबीए सीटों को बढ़ाकर किया गया दुगना

royal collaje

रतलाम 09 सितम्बर(इ खबरटुडे)। रतलाम के प्रथम एम.बी.ए कॉलेज रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज रतलाम में उपलब्ध अधोसरंचना एवं उत्कृष्ट टीचिंग स्टाफ आदि आयमो के आधार पर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (ए.आई.सी.टी.ई) नई दिल्ली में सत्र 2021-22 से एम.बी.ए(MBA ) पाठ्यक्रम में प्रवेश क्षमता 60 सीट से बढ़ाकर 120 सीट कर दी है।

जानकारी देते हुए प्राचार्य उबेद अफजल ने बताया कि 2021-22 से रॉयल कॉलेज MBA पाठ्यक्रम में 120 सीट पर प्रवेश दे सकेगा। रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने बताया कि संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेशित एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों को नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति का अक्षरश पालन कर अध्यापन कार्य कराए जाएगा। साथ ही साथ प्रबंधन संकाय के विद्यार्थियों का अध्यापन इस तरह कराया जाएगा कि वह पाठ्यक्रम पूर्ण करने के बाद रोजगार प्राप्त कर सके।

रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रबंधन संकाय में एम.बी.ए (MBA ) सीट वृद्धि की उपलब्धि पर डायरेक्टर डॉ उबेद अफजल, एच.ओ.डी प्रबंधन डॉ प्रवीण मंत्री ,प्राचार्य फार्मेसी डॉ मनीष सोनी, प्राचार्य शिक्षा डॉ आरके अरोरा, प्राध्यापक डॉ अमित शर्मा ,प्रशासक प्रफुल्ल उपाध्याय आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

You may have missed