October 12, 2024

Massive fire : दिल्ली के गोकुलपुरी में लगी भीषण आग : 30 झुग्गियां जलकर खाक, 7 लोगों की मौत

दिल्ली,12मार्च(इ खबर टुडे)। देश की राजधानी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। गोकुलपुरी इलाके की मलिन बस्तियों में देर रात आग लग गई। इस आग से 30 झुग्गियां जलकर खाक हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है।

घटना के बाद दिल्ली फायर बिग्रेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड ने सात शव बरामद किए। यह जानकारी दिल्ली हार्ट सर्विस ने दी है। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर बिग्रेड की राहत बचाव में जुटी हुई है। दिल्ली दमकल विभाग ने इन 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है। शवों को पहचान के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

7 लोगों की मौत
दिल्ली फायर ब्रिगेड के अनुसार, यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। गोकुलपुरी में देर रात को आग लगने की सूचना मिली थी। घटना के तुरंत बाद आधिकारी मौके पर पहुंची। आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत दमकर विभाग की टीम पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। फायर सर्विस को साल जले हुए शव मिले।

केजरीवाल ने जताया दुख
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना दुख जताया है। केजरीवाल ने ट्वीट पर लिखा, सुबह सुबह ये दुखद समाचार सुनने को मिला है। मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ित लोगों से मिलूंगा।

30 झुग्गियां जलकर खास
उत्तर पूर्वी दिल्ली अतिरिक्त डीसीपी ने बताया कि रात 1 बजे गोकुलपुरी थाना क्षेत्र में आग लग गई। तत्काल सभी बचाव उपकरण के साथ टीमें मौके पर पहुंचीं। हमने दमकल विभाग से भी संपर्क किया, जिसने बहुत अच्छी प्रतिक्रिया दी। हम लगभग 4 बजे तक आग पर काबू पा सके। 30 झुग्गियां जल गईं और 7 लोगों की जान चली गई।

You may have missed