September 28, 2024

रतलाम / माणकचौक थाना पुलिस ने 14 लोगो को सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते पकड़ा

रतलाम, 27 सितम्बर (इ खबर टुडे)। शहर के माणकचौक थाना क्षैत्र की पुलिस ने पिछले चौबीस घंटे में सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए चौदह लोगो को त्रिपोलिया गेट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर 36 – बी के तहत कार्यवाही करते हुए प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालुराम मालवीय 58 वर्षीय निवासी ज्योती नगर, बाबुलाल पिता वासुदेव जायसवाल 57 वर्षीय निवासी टाटा नगर, जाफर शाह पिता शफी मोहम्मद 28 वर्षीय निवासी बरगुण्डो, अशोक पिता जगदीश राठौर 35 वर्षीय निवासी दिलीप नगर, ललित पिता भीम सिंह यादव 30 वर्षीय निवासी मोंती नगर, पारस पिता नाथूलाल रायकवार 54 वर्षीय ज्योतिनगर संत रविदास, कमलेश पिता राधेश्याम कुमावत 34 वर्षीय निवासी तेजानगर, दीपक यादव पिता विक्रम यादव 28 वर्षीय निवासी ओसवाल नगर, आरीफ खोखर पिता युसुफ खोखर 32 वर्षीय निवासी लक्ष्मीनगर, राकेश पिता गोरधनलाल जी भाटीया 46 वर्षीय निवासी रामगढ़, रवि कांटा पिता अशोक कांटा 29 वर्षीय निवासी हरिजन बस्ती बाजना बस स्टेण्ड, शरद पिता गंगाराम चमार 30 वर्षीय निवासी ग्राम कनेरी, जितेन्द्र पिता मांगीलाल प्रजापत 35 वर्षीय निवासी जूनी कलाल सेरी, सांवरलाल उर्फ श्यामलाल पिता सुखदेव गुर्जर 25 वर्षीय निवासी तेजा नगर को त्रिपोलिया गेट स्थित कलाली के बाहर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए माणकचौक थाना पुलिस गिरफ्तार कर प्रकरण दर्जकिया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds