October 12, 2024

श्री अमरनाथ गुफा के पास आई बाढ़ में 15 तीर्थयात्रियों की मौत,स्क्यू ऑपरेशन में नजर आया भारतीय सेना का हाईटेक लुक

जम्मू-कश्मीर,09जुलाई (इ खबरटुडे)। जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बादल फटने से आई बाढ़ में तीन महिलाओं समेत 15 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। लगभग 48 तीर्थयात्री घायल हुए हैं और लगभग 65 लापता बताए जा रहे हैं।

ताजा खबर यह है कि सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वायु सेना भी जुट गई है। अब तक 15000 यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। शनिवार सुबह मौसम साफ होने से राहत तथा बचाव कार्य में तेजी आई है।

हेलिकॉप्टर की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों कर पहुंचाया जा रहा है। इस बीच हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। कुछ लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।

भारतीय सेना आधुनिक उपकरणों के साथ रेस्क्यू ऑपरेश में जुटी है। मलबे में दबे लोगों का पता लगाने के लिए भी नई तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। आईटीबीपी के मुताबिक, कल शाम बाढ़ के कारण पवित्र गुफा क्षेत्र के पास फंसे अधिकांश तीर्थयात्री पंजतरणी में भेज दिया गया था। अब कोई भी यात्री यात्रा मार्ग पर नहीं है। करीब 15,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

पहलगाम के बालटाल और नुनवान की ओर से पवित्र गुफा की ओर आने वाले भक्तों को भी पास के शिविरों और सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। पंचतरणी जाने के लिए पवित्र गुफा से रात तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।

You may have missed