July 4, 2024

Honor : ईश्वर हर जगह नहीं जा सकते इसलिए ईश्वर ने डॉक्टर के रूप में फरिश्ते बनाए ; डॉक्टर्स डे पर भारतीय स्त्री शक्ति द्वारा चिकित्सको का सम्मान

रतलाम, 02 जुलाई(इ खबर टुडे)। डॉक्टर्स डे 2024 के अवसर पर भारतीय स्त्री शक्ति जिला रतलाम इकाई सदस्यों ने पद्मश्री डॉक्टर लीला जी जोशी और संस्था की डॉक्टर सदस्य डेंटिस्ट डॉ.आरती सिंह कुशवाह और आयुर्वैदिक डॉक्टर कुमारी रोचन सोनटक्के को मोती की माला और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और चिकित्सा के प्रति उनके सेवा और समर्पण भाव की प्रशंसा की।

सम्मानित डॉक्टर्स ने अपनी चिकित्सा यात्रा के बारे में बताय। डॉ लीला जी जोशी ने अपने बचपन से पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित होने का प्रसंग सुनाया। उन्होंने महिलाओं मैं हीमोग्लोबिन की कमी और स्वास्थ्य को लेकर चिंता दिखाई साथ ही असाध्य बीमारियों की चिकित्सा में अपना अमूल्य सहयोग देने का आश्वासन दिया।डॉक्टर कुशवाह ने अपने विद्यालय और बचपन को याद किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माताजी को दिया। उभरती चिकित्सक रोचन ने सेवा के पथ पर चलते रहने का उत्साह दिखाया।

इस अवसर पर अध्यक्ष सविता तिवारी, सचिव सारिका शर्मा ,कोषाध्यक्ष वैशाली व्याघ्राम्बरे,उपाध्यक्ष रश्मि व्यास, प्रतिमा सोनटक्के,जयश्री शर्मा, विनीता नागोरिया और संगीता भाटिया उपस्थित रहीं।

You may have missed