October 10, 2024

Election 2022 : गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, तीन बजे होगी चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली,14अक्टूबर(इ खबर टुडे)। चुनाव आयोग शुक्रवार 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरान गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। माना जा रहा है कि गुजरात में दो चरणों में और पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में एक चरण में वोटिंग हो सकती है। चुनाव आयोग की टीम ने पिछले दिनों दोनों राज्यों का दौरा किया था और सभी पक्षों की राय ली थी। दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है। गुजरात पर खासतौर पर नजर है, क्योंकि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य है। भाजपा ने यहां अभी अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। गुजरात में आम आदमी पार्टी भी ताकत लगा रही है। वहीं दोनों राज्यों में कांग्रेस कमजोर नजर आ रही है।

माना जा रहा है कि दोनों राज्यों में चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखा जाएगा। दरअसल, आने वाले दिनों में त्योहार आ रहे हैं। वहीं सर्दियों का मौसम शुरू हो रहा है। इन्हें ध्यान में रखते हुए तारीखों का ऐलान किया जाएगा। गुजरात में दिवाली का त्यौहर धूमधाम से मनाया जाता है। इसके बाद शादियों का सीजन चालू हो जाएगा। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद चुनाव प्रचार में तेजी आएगी। ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लग जाएगी।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में वर्तमान में बीजेपी की सरकार है। उसका कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कुल 68 सीटें हैं। हिमाचल प्रदेश में 2017 में सिर्फ एक चरण में नौ नवंबर को मतदान हुआ था। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस को 21 सीटों पर सफलता मिली थी। वहीं 2 सीटों पर निर्दलीय और एक सीट पर सीपीआइ (मार्क्सवादी) ने जीत हासिल की थी। वर्तमान में राज्य में 53 लाख 76 हजार 77 रजिस्टर्ड मतदाता हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां पर 75.28 फ़ीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

You may have missed