mainखबरे जिलों सेब्रेकिंग न्यूज़रतलाम

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पंहुचे कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुहेल काजी के घर

रतलाम,22 दिसम्बर (इ खबरटुडे)। रतलाम के संक्षिप्त प्रवास पर आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सुहेल काजी के घर पंहुचकर उनसे सौजन्य भेंट की। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और पूर्व मंत्री जयवद्र्धन सिंह भी थे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने ब्लाक अध्यक्ष सुहेल काजी से संगठन को मजबूत करने के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया और वरिष्ठ नेत्री यास्मीन शैरानी भी मौजूद थे।

Back to top button