October 6, 2024

असम में बाढ़ ने मचाई तबाही, 58 लोगों की हुई मौत, काजीरंगा में बड़ी संख्या में मारे गए जानवर

नई दिल्ली,07 जुलाई (इ खबर टुडे ) असम में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। नदियां उफान पर हैं, इसलिए लोगों को घर से दूर आसरा लेना पड़ा है। अब तक 58 लोगों की जान बाढ़ के कारण जा चुकी है। काजीरंगा में बड़ी संख्या में जानवरों के मारे जाने की खबर है।

काजीरंगा में मारे गए जानवर
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से कहा गया कि एक महीने से असम बाढ़ से प्रभावित है। इस दौरान 58 लोगों की जान चली गई है। काजीरंगा में बड़ी संख्या में जानवरों के मारे जाने व घायल होने की खबर है। असम में बाढ़ का कहर तीन जिलों पर सबसे ज्यादा है। जिसमे धुबरी, कछार और दरंग शामिल है ।

प्रियंका ने असम की स्थिति पर जताई चिंता
प्रियंका गांधी ने असम की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण अपनों को खोने वालों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में लोगों के लिए बचाव कार्य जारी रखने को कहा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds