
Sarson Tel Price: राजस्थान के साथ साथ अन्य राज्य के लोगों के लिए खबर बड़ी ही अहम रहने वाली है। बता दे की राजस्थान के कृषि विभाग के पूर्व अनुमान के अनुसार इस बार सरसों का उत्पादन पिछले वर्ष 2023-24 की तुलना में कमी रहने वाली है।
अगर सरसों के उत्पादन में कमी रहेगी तो लाजमी है की रोजमर्रा की जिंदगी में खपत होने वाले। ऐसे में उत्पादन कम होता है तो इसका सीधा सीधा असर फूड ऑयल इंडस्ट्री पर पड़ेगा।
जिससे खाद्य पदार्थों की कीमतों में उछल देखि जा सकती है। वर्ष 2023-24 में 62.94 लाख टन सरसों की पैदावार हुई थी और इस बार इसका आकड़ा घटता हुआ दिखाई दे रहा है।
सरसों के साथ ही तारामीरा और अलसी का भी कम उत्पादन होने का अनुमान है। जिकसका सीधा सीधा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है।
सरसों तेल के दाम में होगी बढ़ोतरी
विशेषज्ञों के अनुसार सरसों का उत्पादन कमी आ सकती है। लाजमी है अगर ऐसा होता है तो इसका सीधा असर फूड ऑयल इंडस्ट्री पर पड़ेगा। जिससे सरसों तेल के दाम भी बढ़ सकते हैं।
वहीं सरसों के ऑयल से बनने वाले खाद्य पदार्थों से जुड़ा कारोबार भी प्रभावित हो सकता है। सीकर, चूरू, बीकानेर, झुंझुनूं, एवं खैरथल-तिजारा जिलों में मौसम की तबाही से पहले भी नुकशान हुआ है।
ज्वार, बाजरा और मक्का के उत्पादन में उछाल
विशेषज्ञों की माने तो इस बार प्रदेश में ज्वार, बाजरा और मक्का की पैदावार में उछाल देखा जा सकता है।
यहां देखिये उपज वर्ष – 2023-24 – 2024-25 (अनुमानित)
सोयाबीन 12.98 -2 11.97
कपास 26.21 -2 18.45
ग्वार बीज 14.80 -2 19.26
गन्ना 3.63 -2 4.40
मूंगफली 20.16 -2 23.73
अरण्डी 3.25 -2 3.12
तिल 0.71 -2 0.80
मूंग 8.12 -2 15.01
मोठ 3.51 -2 4.31
उड़द 1.49 -2 1.98
चावल 7.46 -2 9.44
मोटा अनाज
ज्वार 4.51 -2 4.87
बाजरा 43.83 -2 46.70
मक्का 20.63 20.97
(उत्पादन लाख टन में)
किसान भी सरसों के भाव को लेकर अड़े
अधिक जानकारी के लिए बता दे की राष्ट्रीय किसान महापंचायत ने सरसों को 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल से कम कीमत पर सरसों बेचने के लिए राजी नहीं है। किसान 15 मार्च तक मंडियों में सरसों बेचने नहीं जाएं, इसके लिए महापंचायत लगातार लोगों से अपील तक कर रही है । वहीँ सरकार द्वारा सरसों का समर्थन मूल्य 5,950 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।