October 10, 2024

भाजयुमो का ‘खिलते कमल’ प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित / युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है भाजपा सरकार – प्रदेशाध्यक्ष श्री पंवार / युवा पीढ़ी में जोश भर रहा है युवा मोर्चा – विधायक श्री काश्यप

रतलाम ,12 दिसम्बर (इ खबरटुडे)। मध्यप्रदेश सरकार जिम्मेदारी से युवाओं के लिए योजना बनाने एवं उनके विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। जो युवा राजनीति में ना होकर समाजसेवा में लगातार सक्रिय है, उन्हें अभिप्रेरित करने का कार्य भारतीय जनता युवा मोर्चा करता है। प्रदेश में लगातार भाजपा सरकार भी ऐसे समाजसेवी युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। मेधावी छात्रों की शिक्षा के साथ विदेश में पढ़ाई की व्यवस्था एवं रोजगार का काम भी भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है।

यह बात भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने रूद्र पैलेस में आयोजित खिलते कमल प्रतिभावान सम्मान समारोह में कही। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण व पुलिस में भर्ती में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचाने का काम भी किया है। जनसंघ से लेकर अब तक भाजपा की सरकार किसी भी दबाव में नहीं आई है। युवाओं को सशक्त व रोजगार की व्यवस्था का जिम्मा भाजपा सरकार ने उठाया है।

विधायक चेतन्य काश्यप ने इस मौके पर कहा कि प्रतिभावान युवाओं से भाजपा व युवा मोर्चा को ऊर्जा मिलती है। युवाओं को आगे बढ़ाने का परिणाम गुजरात चुनाव में देखने को मिला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में भी सरकार ने हमेशा युवाओं की योजना का विस्तार किया है। युवा मोर्चा ने युवा पीढ़ी में जोश भरने का काम कर रहा है।

प्रतिभावान सम्मान समारोह में निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित सहित प्रदेश युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं नेतागण उपस्थित हुए। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष का प्रथम नगर आगमन का न्यू रोड पर युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में भव्य स्वागत भी किया गया।

समारोह में प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने अंजू सूर्यवंशी नेशनल परेड, शुभम पड़ियार नेशनल परेड, दर्शन लौहार युवा कवि, वर्षा थैलीसिमिया, अभिशेख मार्स्ल आर्ट, जितेन्द्र पाटीदार युवा उधमी, शुभम तलोडिया, मिलन पटेल युवा उधमी, मयंक सोमानी स्टार्टअप, हरीश दर्शन शर्मा फिल्म डारेक्टर, मुकेश पुरी गोस्वामी युवा पत्रकार, आयुष गौड शूटिंग, डॉ. गौरव नाहर प्रथम न्यूरोलॉजिस्ट, उमंग पोरवाल शूटिंग, मुन्ना जाट एथलेटिक्स, अनुज सांखला क्रिकेट, विष्णु धाकड़ कराटे, पूजा जाट कबड्डी, अजय जाट बॉक्सिंग, पिंटू पाटीदार, देवेंद्र सिंह तंवर सहित दीपक गरवाल, अनुराग चौरसिया आदि का सम्मान किया।

युवा मोर्चा जिला सहमीडिया प्रभारी किशोर कुमावत ने बताया कि समारोह में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कटारिया, जिला उपाध्यक्ष जलज सांखला, जिला उपाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह, जिला मंत्री शुभम चौहान, जिला मंत्री संजय पांचाल, जिला मंत्री संजय जाट, ऋषभ दुबे, जिला मंत्री लोकेश अरोड़ा, जिला कार्यालय मंत्री सत्यजीत सिंह राजावत, महामंत्री रविंद्र पाटीदार जिला सह कार्यालय मंत्री शुभम, जिला पॉलिसी एवं रिसर्च प्रभारी प्रतीक विजयवर्गीय, सह कोषाध्यक्ष ऋषभ जैन, जिला सह कार्यालय मंत्री शिवम मूणत, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ मूणत, श्रीकांत शर्मा, जिला सह कोषाध्यक्ष किशन व्यास, मंडल अध्यक्ष जयेश जाजोरिया अंबडेकर, मंडल अध्यक्ष राहुल रांका मुखर्जी, सूरजमल जैन मंडल अध्यक्ष आयुष पड़ियार, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष चिराग असरानी, पं दीनदयाल उपाध्याय मंडल अध्यक्ष राजेश बैरागी सहित बड़ी सख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You may have missed