October 13, 2024

Road Construction/कस्तुरबा नगर रोटरी गार्डन से सैलाना रोड़ फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है सड़कों के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराएंगे : विधायक चेतन्य काश्यप

रतलाम,11 नवंबर (इ खबरटुडे)।विधायक चेतन्य काश्यप ने कस्तुरबा नगर रोटरी गार्डन से सैलाना रोड़ फोरलेन तक बनने वाले सीसी रोड़ के कार्य का समारोहपूर्वक भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि रतलाम में सीवरेज योजना की खुदाई एवं वर्षाकाल के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई है। इन्हें फिर से बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आश्वस्त किया है कि सड़क निर्माण के लिए रतलाम को पर्याप्त राशि उपलब्ध कराएंगे।

इस अवसर पर पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महामंत्री मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, निलेश गांधी, करणधीर्य बड़गोत्या मंचासीन रहे।

विधायक श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रवास के दौरान फरवरी माह में शहर की सड़को के नव निर्माण हेतु १२० करोड़ की पंचवर्षीय योजना प्रस्तुत की गई थी। लेकिन मुख्यमंत्रीजी ने सड़कों के कारण शहरवासियों को अधिक परेशानी ना उठाना पड़े इसलिए २-३ वर्ष में ही पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि सीवरेज योजना का कार्य पूर्ण हो गया है, इसका लाभ शहरवासियों को जल्द ही देखने को मिलेगा। सीवरेज लाईन के कारण नालियों में सिर्फ बारिश का पानी ही रहेगा और वर्ष भर वे सूखी रहेगी। इससे बीमारियां भी खत्म होगी।

श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम को महानगर बनाने के प्रयास हो रहे हैं। 1800 हेक्टेयर क्षेत्र में औद्योगिक पार्क की योजना से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और शहर के विकास को नई गति मिलेगी। श्री काश्यप ने शहरवासियों से आयुष्यमान भारत कार्ड एवं संबल कार्ड बनवाने का आग्रह किया।

उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी शहरवासियों से टीकाकरण पूर्ण कराने का आह्वान करते हुए कहा कि पहली लहर में टीका नहीं था तो दूसरी लहर आई। यदि अब टीकाकरण हो गया तो तीसरी लहर पर विजय प्राप्त हो जाएगी।

भूमि पूजन समारोह में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने कहा कि हमे ऐसा नेतृत्व मिला है जो रतलाम को नगर से महानगर बनने की ओर ले जा रहा है। मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने कहा कि विधायक श्री काश्यप के नेतृत्व में रतलाम के समग्र विकास की अवधारणा साकार हो रही है। पूर्व पार्षद पप्पु पुरोहित ने कहा कि श्री काश्यप के नेतृत्व में रतलाम का समूचा विकास हुआ है। उनके वार्ड में कोई कार्य शेष नहीं रहा है।

कार्यक्रम के आरंभ में नगर निगम के कार्यपालन यंत्री हनीफ शेख ने सड़क निर्माण कार्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सड़क निर्माण के कार्य की लागत 46 लाख रुपए है। इसके करीब 17 लाख की लागत से नाली निर्माण का कार्य भी किया जाएगा। विधायक श्री काश्यप ने इस मौके पर क्षेत्र में नगर निगम द्वारा निर्मित कार्यालय भवन का भी लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा नगर के चौतरफा विकास के लिए विधायक चेतन्य काश्यप का अभिनंदन किया गया। संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार नारायण सांकला ने माना।

कार्यक्रम में मनीषा शर्मा, प्रहलाद पटेल, भगतसिंह भदोरिया, देवशंकर पाण्डेय, सुशील सिलावट, पवन सोमानी, प्रकाश बंशीवाल, विनोद यादव, नितिन पांडे, विनोद आचार्य, जयेश वसावा, सुशील नागर, अभय जैन, संतोष तिवारी, बाबुलाल मालवीय, कमल गुप्ता, विवेक शर्मा, जयश्री राठौर, मीना टांक, निगम इंजीनियर एम.के. जैन, हितेष पंडित सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासीगण उपस्थित थे।

You may have missed