मध्य प्रदेशशहर-राज्य

वंदे भारत से सफर होगा आसान, कई रुटों पर मिलेगी यात्रियों को सुविधा

वंदे भारत में सफर करने वाले यात्रियों के अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश के कई रूटों पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों में बहुत जल्द नई सुविधा लागू की जाएगी। यह नई सुविधा सबसे पहले गोरखपुर-अयोध्या-लखनऊ-प्रयागराज वंदे भारत में शुरू की गई थी। इसके अलावा वंदे भारत में कुछ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।


यात्री अपनी पसंद के स्नेक्स कर सकेंगे ऑर्डर
भारतीय रेलवे मध्य प्रदेश के चार प्रमुख रूटों पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों में नई सुविधा शुरू करने वाला है। वंदे भारत ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री सिर्फ पहले से बुक किया गया खाना ही नहीं, बल्कि ट्रॉली वेंडर से अपनी पसंद के स्नैक्स और ड्रिंक्स भी खरीद सकेंगे। यह नई सुविधा सबसे पहले गोरखपुर-अयोध्या-लखनऊ-प्रयागराज वंदे भारत में शुरू की गई थी और जल्द ही इसे मध्य प्रदेश में चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों में लागू किया जाएगा। इससे यात्रियों को अपनी पसंद का आहार उपलब्ध हो सकेगा। पहले वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों को टिकट बुकिंग के समय ही भोजन का विकल्प मिलता था, लेकिन अब ट्रॉली वेंडर के जरिए अलग-अलग तरह की खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य पैक्ड फूड शामिल होंगे। यह सुविधा खासतौर पर उन यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी, जो हल्का-फुल्का स्नैक्स लेना पसंद करते हैं।


इन रुटों पर मिलेगी सुविधा
भोपाल – नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
इंदौर – नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
भोपाल – रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस
खजुराहो – नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस


बेहतर सुविधाएं देने का संकल्प
भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के अनुसार, रेलवे बोर्ड यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि वंदे भारत ट्रेनों में सफर को और सुविधाजनक बनाने के लिए यह नया कदम उठाया गया है। यदि यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो अन्य वंदे भारत ट्रेनों में भी इस सेवा को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कृतसंकल्प है। पहले भी सुविधाएं दी जा रही थी अब इनमें और इजाफा किया जाएगा।

Back to top button