शहर-राज्य

Haryana News: हरियाणा के हर जिले में बनेगा स्मार्ट मार्ग, विधायकों को विकास कार्य हेतु मिलेंगे 5-5 करोड़ रुपए

Haryana Budget 2025-26: हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा आज राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में विकास कार्य हेतु पहली बार 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ रुपए का बजट पेश किया।

आज 17 मार्च को प्रदेश में पेश किए गए बजट में मुख्यमंत्री ने महिलाओं खिलाड़ियों और ग्रामीण क्षेत्र सहित हर वर्ग के लिए अनेक योजनाओं की घोषणा की।

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में छोटी सड़कों को स्मार्ट मार्ग बनाने की घोषणा भी की गई। इसके अलावा प्रदेश में पहली बार महिलाओं को प्रति महीना 2100 रुपए देने की भी घोषणा की गई।

10 से 15 किलोमीटर लंबी सड़क को बनाया जाएगा स्मार्ट मार्ग

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज बजट पेश करते हुए कहा कि मैं घोषणा करता हूं कि वित्त वर्ष 2025-26 में हर जिले में एक 10 से 15 किलोमीटर लंबी सड़क को स्मार्ट मार्ग बनाया जाएगा। छोटी सड़कों को स्मार्ट मार्ग बनाने के बाद प्रदेश की सुंदरता में चार चांद लगेंगे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने आज प्रदेश के हर शहर में 4 से 5 किलोमीटर लंबी सड़क को स्मार्ट मार्ग बनाने की घोषणा की है। सड़कों के अलावा प्रदेश के प्रत्येक शहर के एक पुराने बाजार को स्मार्ट बाजार बनाने और प्रत्येक गांव में एक गली को स्मार्ट गली बनाने की भी घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र हेतु बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि इस योजना हेतु आवश्यकता अनुसार इससे संबंधित स्थानीय निकायों, प्राधिकरणों तथा पंचायती राज संस्थाओं को सरकार द्वारा धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

विधायकों को मिलेंगे विकास कार्य हेतु पास 5-5 करोड़ रुपए

प्रदेश में विकास कार्य करवाने हेतु विधायकों के लिए भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट 2025-26 में बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी विधायकों को अपने क्षेत्र में विकास कार्य करवाने हेतु 5-5 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की है।

अपने क्षेत्र में विकास कार्य करवाने के लिए यह राशि विधायकों को तीन किस्तों में दी जाएगी। विधायकों को यह राशि प्राप्त करने के लिए पहले सरकार को अपने विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों की एकमात्र सूची अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर देनी होगी।

विकास कार्यों की सूची मिलने के बाद सरकार द्वारा डेढ़-डेढ़ करोड़ की दो किस्तें और तीसरी किस्त 2 करोड़ रुपए की दी जाएगी। इस प्रकार वित्त वर्ष 2025 26 में विधायकों को कल 5 करोड रुपए विकास कार्य करवाने हेतु दिए जाएंगे।

Back to top button