शहर-राज्य

Hailstrom in Haryana: हरियाणा प्रदेश में अचानक बदला मौसम, कई जिलों में हुई भारी ओलावृष्टि

Hailstrom in Haryana

Hailstrom in Haryana: हरियाणा प्रदेश में अचानक बदला मौसम, कई जिलों में हुई भारी ओलावृष्टि

Weather update Haryana: हरियाणा प्रदेश में आज गुरुवार 13 मार्च को अचानक मौसम में बदलाव होने के कारण कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि (Heavy Hailstrom in Haryana) शुरू हो गई है। प्रदेश के चरखी दादरी जिले में कई गांव में ओलावृष्टि होने की खबर सामने आई है।

जिले में ओलावृष्टि होने के कारण खेतों में पककर तैयार खड़ी किसानों की गेहूं और सरसों की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

प्रदेश में आज दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव होने के कारण बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई थी।

चरखी दादरी, रेवाड़ी और नुहू जिले में बारिश के साथ जमकर हुई ओलावृष्टि

हरियाणा प्रदेश में आज गुरुवार को हरियाणा में रंगों के त्यौहार होली (Holi Festival) से ठीक एक दिन पहले मौसम बदलने से चरखी दादरी नूंह और रेवाड़ी जिले में बारिश (Heavy rain Sirsa) के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई है। इससे किसानों की फसलें जमीन पर बिछ गई और काफी नुकसान भी हुआ।

चरखी दादरी में तैनात कृषि अधिकारी डॉ. चंद्रभान श्योराण ने जिले में अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि (Hailstrom Haryana) से गेहूं, सरसों व सब्जियों में नुकसान होने की जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही कृषि विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का आकलन करेंगी। चरखी दादरी के अलावा रेवाड़ी और नुहू क्षेत्र में भी किसने की फसलों में काफी नुकसान बताया जा रहा है।

अगले तीन दिन प्रदेश में रहेगा मौसम खराब

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में अगले 3 दिन मौसम (Haryana Weather) खराब रहने का अनुमान है। हरियाणा में 16 मार्च तक अधिकांश हिस्सों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश का अनुमान है।

वहीं 16 मार्च के बाद राजस्थान की सीमा से लगते जिलों में लोगों को तूफान का सामना भी करना पड़ सकता है।

आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्म पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं। जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Back to top button