
Gold price hike: What will be the gold prices in 2026, know the experts’ opinions on gold and silver rates.
सोने के दाम में लगातार बढ़ोतरी, गोल्ड प्राइस हाइक में 600 रुपये तक की बढ़ोतरी
–बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम 87,900 रुपये और चांदी 97,900 रुपये प्रति किग्रा.
गोल्ड प्राइस हाइक। सोने की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। सोने के दामों के बढऩे के पीछे कई कारण हैं। इनमें प्रमुख कारण वैश्विक बाजार में अस्थिरता व अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियां हैं। इसके चलते सोने के दामों में बढ़ोतरी होती ही जा रही है।
कुछ दिन कम होने के बाद दो दिन से फिर से सोने की कीमतों ने रफ्तार पकड़ ली है। एक तोला सोने के दाम गोल्ड प्राइस हाइक में 600 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम 87,900 रुपये के लगभग हैं। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 80,600 रुपये के लगभग कारोबार कर रहे हैं। वहीं, चांदी की बात करें तो एक किलोग्राम चांदी 97,900 रुपये पर चल रही है। सोने की बढ़ती कीमतें लगातार रिकॉर्ड बना रही हैं। सोने ने कई बार ऑल टाइम हाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। नए दिन नए नित रिकॉर्ड सोना बनाता जा रहा है। इससे प्रति तोला सोने की कीमतों में उछाल आया है।
कैसे बढ़ रहा है सोने का भाव
सोना बढऩे के दामों को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि साल के अंत तक दाम कितने हो जाएंगे। सोना का भाव लगातार बढ़ता जा रहा है तो निवेशकों को भी रूची हो रही है कि सोने के भाव कितने रुपये तक पहुंचेंगे। सोने की कीमत बढऩे के कई कारण हैं। इनमें मुख्य कारण वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और व्यापार तनाव भी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा, मेक्सिको और चीन पर नए टैक्स लगा दिए हैं। इससे बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है। इसलिए सोने के दाम बढ़ रहे हैं। लगातार चल रही वैश्विक अस्थिरता के चलते निवेशकों ने सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में देखा है। सोने की मांग बढ़ी है तो सोने की कीमतों में भी उछाल आया है।
इस साल कितनी बढ़ेंगे सोने के भाव
सोने को एक लाख क्रॉस करने के लिए केवल 16 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी और चाहिए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 2,886 डॉलर प्रति औंस से ऊपर चल रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार सोने की कीमतों में तेजी आगे भी जारी रहेगी। सोने के दाम तीन हजार डॉलर प्रति औंस से 3200 डॉलर प्रति औंस तक जा सकते हैं। सोने की बढ़ती कीमतों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि भविष्य में भी कीमतें बढ़ेगी और बाजार में सोना नए रिकॉर्ड को छू जाएगा।