mainमध्य प्रदेश

MP Weather Report: उत्तर-पश्चिमी हुई हवाओं से एमपी में बढ़ी ठिठुरन, 9 मार्च को एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, जानें आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

MP Weather Report: मार्च महीना चल रहा है और एमपी में ठंढी हवाओं से ठंडक का एहसास हो रहा है। बता दे की फ़िलहाल प्रदेश में ठंढक बनी हुई है। उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट आई है।

कल को छतरपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मार्च महीने में अब तक का सबसे कम तापमान है। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

ठंडक ने कराया सर्दी का एहसास
बता दे की ठंढी हवाओं ने लोगों को सर्दी का एहसास कराया। वहीँ दूसरी तरफ लोगों को मौसम ने फिर से गर्म कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया, विशेष रूप से सुबह और शाम को ठंढ का एहसास ज्यादा हो रहा है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आज से तापमान बढ़ने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हाल ही में हुई बर्फबारी और बारिश के कारण ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश की ओर बढ़ गई हैं, जिससे राज्य में तापमान में गिरावट आई है। इन ठंडी हवाओं का मुख्य कारण उत्तर भारत के पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश है, जिससे मौसम में बदलाव आया है।

मौसम में इस बदलाव का प्रमुख कारण उत्तर-पश्चिमी हवाएं हैं। उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से हवाएँ आ रही हैं क्योंकि कोई बड़ी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ये ठंडी हवाएँ तापमान में गिरावट का कारण बन रही हैं। इसके परिणामस्वरूप राज्य में रात के तापमान में गिरावट आई है।

9 मार्च को MP में सक्रीय होगा पश्चिमी विक्षोभ
9 मार्च से फिर से बदलाव की संभावनाहालांकि, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च से उत्तर भारत में प्रवेश करेगा। इसके प्रभाव में, तापमान में फिर से वृद्धि होने की उम्मीद है, और इस परिवर्तन से मध्य प्रदेश में गर्मी के आसार होने वाले है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह पश्चिमी विक्षोभ फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जिसके कारण आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

मौसम में इस बदलाव के कारण लोग ठंड के प्रभाव से बचने के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग कर रहे हैं और आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Back to top button