mainमध्य प्रदेश

MP में 8 साल से रुके इन कर्मचारियों के प्रमोशन, एक लाख कर्मचारी हो गए रिटायर, जल्द मिलेगा तोहफा

MP News: मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों से जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की सरकारी कर्मचारियों को लेकर अहम अपडेट ये सामने आया है की। जहाँ विधि और विधायी कार्य विभाग के कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई।

इसके चलते राज्य सरकार के अन्य विभागों के कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मचारियों की लगातार मांग है कि अन्य विभागों में भी पदोन्नति की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए।

मध्य प्रदेश सरकार ने 2016 से पदोन्नति
अधिक जानकारी के लिए बता दे की मध्य प्रदेश सरकार ने 2016 से पदोन्नति रोक दी है। एक लाख से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से रिटायर हो चुके है।

वहीँ तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के महासचिव उमाशंकर तिवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के सभी विभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया उसी तरह शुरू की जानी चाहिए.

जिस तरह पदोन्नति के संबंध में उच्चतम न्यायालय में मामला दायर होने के बावजूद मध्य प्रदेश सरकार के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में तृतीय श्रेणी के 48 कर्मचारियों और चतुर्थ श्रेणी के 30 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई थी।

उन्होंने आगे कहा कि पशुपालन विभाग में पहले भी पदोन्नति दी जा चुकी है। राज्य सरकार की मांग है कि 8 साल से रोके गए कर्मचारियों की पदोन्नति फिर से शुरू की जाए।

Back to top button