May 7, 2024

4 महीने पुरानी हत्या का पर्दाफाश

दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
रतलाम,6 फरवरी (इ खबरटुडे)। पुलिस ने पिछले वर्ष के अक्टूबर माह में हुए एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। विवाद का कारण पुरानी रंजिश थी।

पुलिस अधीक्षक डॉ.रमनसिंह सिकरवार ने बुधवार को कन्ट्रोल रूप पर पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि 30 अक्टूबर 2012 को सरवन पुलिस थाना के कला बावजी नामक स्थान पर दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रायचंद्र पिता लच्छिया देवदा 35 वर्ष निवासी अचलपुरा थाना पिपलौदा की गला घोंटकर मुंह पर पत्थर से हमला कर नृशंस हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद अज्ञात आरोपियो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच के लिए एक टीम भी गठित कि गई थी। जानकारी में पता चला कि मृतक रायचंद्र का ससुराल सरवन क्षेत्र में होकर वह उस समय एक कार्यक्रम में भाग लेने आया था, और पिपलौदा थाना क्षेत्र के जामुडाबरा निवासी गौतम भगौरा पिता नागजी 30 वर्ष तथा गढीलाल निवासी मोहन पाण्डोर पिता मोती 33 वर्ष का ससुराल भी सरवन क्षेत्र में है। विवाद का कारण मृतक का मोहन के ससुराल पक्ष से पुराना विवाद था और मृतक भंाजगड़ा नही होने दे रहा था।इसी वजह से दोनो ने रायचंद्र के साथ बैठकर शराब पी और धोती से गला घोंट कर पत्थर से हमला कर सकी हत्या कर दी। अंधे कत्ल के पर्दाफाश में सैलाना एसडीओपी पी.के.नागोतिया थाना प्रभारी सरवन निरीक्षक दिनेश वर्मा, प्रधान आरक्षक कमलेश पाण्डे, मनोज लाखनसिंह का सहयोग रहा है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds