April 26, 2024

जन अभियान परिषद् की संभाग स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता सम्पन्न

जिला शाजापुर ने क्रिकेट, वालीबाल तथा देवास ने कबड्डी प्रतियोगिता जीती

उज्जैन 5 फरवरी(इ खबरटुडे)। म.प्र. जन अभियान परिषद् की सृजन योजनान्तर्गत संभाग स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता गत दिनों महानंदा नगर खेल परिसर खेल एवं युवक कल्याण विभाग उज्जैन में आयोजित की गयी। प्रतियोगिता का शुभारंभ सोनू गेहलोत अध्यक्ष नगर निगम उज्जैन, श्रीमती रेखा भार्गव पार्षद, शैलेन्द्र व्यास सदस्य निर्णायक समिति, गणेश बागड़ी सदस्य निर्णायक समिति,  वरूण आचार्य संभाग समन्वयक म.प्र. जन अभियान परिषद, योगेन्द्र कौशिक नवांकुर संस्था द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन  देवेन्द्र शर्मा, जिला समन्वयक द्वारा किया गया।

खेल प्रतियोगिता में संभाग के सभी जिलों की विजेता/चयनित क्रिकेट, कबड्डी एवं वाॅलीबाल खेलों की टीमों ने भाग लिया। क्रिकेट, कबड्डी एवं वालीबाल की प्रतियोगिताओं का संभाग स्तर पर आयोजन हेतु संभाग आयुक्त द्वारा निर्णायक समिति का गठन किया गया था।     संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिला शाजापुर की टीम विजेता एवं नीमच उप विजेता, कबड्डी प्रतियोगिता में जिला देवास की टीम विजेता और जिला रतलाम उप विजेता, वालीबाल में जिला शाजापुर की टीम विजेता एवं उज्जैन की उप विजेता रही।
विजेता टीम को म.प्र. जन अभियान परिषद् द्वारा 11000 रू. का पुरूस्कार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। उप विजेता टीम को संभाग स्तरीय नवांकुर संस्था समग्र चेतना समिति, क्षिप्रा उपभोक्ता संरक्षण समिति एवं सोसायटी फाॅर एडवोकेसी द्वारा 1000 रू. के सांतना पुरूस्कार प्रदान किये गये। तीनों खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदान करने वाले खिलाड़ी रीतेश व्यास शाजापुर (क्रिकेट),  हर्ष वर्धन लावरे उज्जैन (वालीबाल),  अखिलेश विलावलीया देवास (कबड्डी) को 1000 रू. का पुरूस्कार दिया गया।
आभार प्रदर्शन संभाग समन्वयक  वरूण आचार्य द्वारा किया गया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds