October 16, 2024

21 हजार आहुति देकर विश्व शांति के लिये कालिका माता मंदिर पर हुआ यज्ञ का आयोजन

रतलाम,09 मार्च (इ खबर टुडे )। विश्व का कल्याण हो, शांति हो, इसी भाव को ध्यान में रखकर कालिका माता मंदिर परिसर में विश्वशांति के लिये पंडित डॉ. महेशानंद शास्त्री पंचेड़ वाले और संतो के सान्निध्य में विशेष हवन शांति की गयी। जिसमें शहर के गणमान्य वरिष्ठ जनो ने आहुतियां दी गई।

पंडित डॉ. महेशानंद शास्त्री ने बताया कि 21हजार आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना हेतु 07 विद्वान पंडितों के द्वारा 11 हजार मन्त्रो का सामूहिक उच्चारण के साथ कालिका माता मंदिर पर यज्ञ किया गया है।

समाजसेवी कचरू राठौड़ ने बताया की यहा विशेष हवन का आयोजन इसलिये किया गया, कि पूरी दुनिया मे कोरोना वायरस की रोकथाम, आस्ट्रेलिया में भीषण आग से मरे जानवरों, आतंकवाद व अन्य दुर्घटनाओं में असमय मृत्यु और शहीदों, दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में दंगो में मृत/ शहीदों हुए, जैसे कई मामलों के कारण अशांति का भाव बढ़ा है इस अशांति को कम करने के लिये पूरे विश्व मे शांति के लिये यज्ञ किया गया है।

इस अवसर पर मन्दिर दर्शन करने वाले 1000 से अधिक श्रद्धालुओं को को कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव के लिये पंपलेट वितरण कर जागरूक भी किया जायेगा।

विद्वानों पंडित डाॅ. महेशानन्द शास्त्री, पंडित चेतन शर्मा ,पंडित संजय दवे, पंडित मणि शंकर ,पंडित नवीन शर्मा द्वारा विशेष हवन संपन्न किया गया साथ ही बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिकों के द्वारा विश्वकल्याण के लिये यज्ञ में आहुति दी गयी।

You may have missed