September 30, 2024

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावः 9 Nov को वोटिंग और 18 Dec को होगी गिनती

नई दिल्ली,12 अक्टूबर (इ खबरटुडे)। चुनाव आयोग ने गुरुवार की शाम 4 बजे हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त एके ज्योति ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को मतदान होगा और 16 अक्टूबर से नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। वोटों की गिनती 18 दिसंबर को की जाएगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति ने कहा कि इस बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में फोटो वोटर आईडी कार्ड का इस्तेमाल होगा। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में 7,521 पोलिंग स्टेशन हैं। सभी पोलिंग स्टेशन ग्राउंड फ्लोर पर होंगे और सभी जगहों पर ईवीएम के साथ वीवीपैट (VVPAT) का इस्तेमाल किया जाएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में गुरुवार से आचार संहित लागू हो गई है। इस बार वोटिंग कंपार्टमेंट्स की ऊंचाई भी बढ़ाई गई है और अब यह 30 इंच होगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार हिमाचल में 136 मतदान केंद्र ऐसे होंगे जो पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे।

इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि गुजरात में दिसंबर में ही विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। फिलहाल गुजरात में जहां भाजपा की सरकार है वहीं हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है। दोनों ही राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल जनवरी में समाप्त हो रहा है। हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त एके जोति ने इस बात की और इशारा किया था कि गुजरात चुनाव दिसंबर में हो सकते हैं।

अभी यह है स्थिति

हिमाचल प्रदेश
हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है और इसके पास कुल 68 सीटों में से 36 सीटें हैं जबकि भाजपा के पास 27 सीटें हैं। इनके अलावा 5 निर्दलीय विधायक भी हैं। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर कब्जा किया था और विधानसभा चुनाव में भी इस बार सत्ता में आने की पूरी कोशिश मे है।

गुजरात
गुजरात में फिलहाल भाजपा की सरकार है और 182 सीटों में से भाजपा के पास 112 सीटें हैं। राज्य में फिलहाल विजय रुपाणी मुख्यमंत्री हैं और भाजपा ने अगले विधानसभा चुनाव में 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds