साहित्य

सलमान खान ने छिपकर लूलिया वंतूर से की सगाई, जल्‍द ही करेंगे शादी

मुंबई 18 अक्टूबर (इ खबरटुडे)।  बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी शादी को लेकर चर्चा में आ गए है। रोमानिया में रहने वाली सलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के पीआर ने दावा किया है कि उन्‍होंने लूलिया से सगाई करली है। वह आगामी 2016 में लूलिया से शादी भी रचा लेंगे। हालांकि अभी तक इस मामले को लेकर सलमान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

लूलिया वंतूर बुखारेस्‍ट में
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और उनकी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर इन दिनों मीडिया में छाए हैं। रोमानियाई मीडिया का कहना है कि लूलिया के पीआर ने एक रिपोर्ट में दावा किया है उन्‍होंने लूलिया वंतूर से सगाई कर ली है। इस समय लूलिया वंतूर बुखारेस्‍ट में ही हैं। कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर मॉडल होने के साथ टीवी होस्ट भी हैं। लूलिया ने टीवी के लिए मॉर्निंग न्यूज शो भी होस्ट किया। इतना ही लूलिया के पीआर का यह भी कहना है कि पूरे रोमानिया में सलमान और लूलिया के इंगेजमेंट की चर्चा हो रही है। कजा जा रहा है कि सलमान और लूलिया ने मीडिया और अपने फैंस से छुपाकर सगाई की है। वे अगले साल शादी की तैयारी कर रहे है। साल 2016 की शुरूआत में ही सलमान खान लूलिया के साथ शादी कर सकते हैं।

फिलहाल प्रतिक्रिया नहीं
लूलिया संग इंगेजमेंट की खबरों पर सलमान की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही है। ऐसे में यह तो सलमान की पुष्‍िट के बाद ही क्‍लियर होगा की उन्‍होंने कब और कैसे सगाई की है। गौरतलब है कि सलमान खान और लूलिया के करीब जाने की अर्पिता की शादी के समय भी खूब चर्चा में उठी थीं। कहा जा रहा था कि सलमान ने अपनी गर्लफ्रेंड को अपने परिवार से मिलवाया है। इसके अलावा सोशल मीडिया में भी सलमान और लूलिया के लिप लॉक चर्चा में रह चुके  हैं। वहीं सलमान की कथित गर्लफ्रेंड लूलिया की शादी 2012 में रोम के गीतकार, गायक और निर्माता मारियस मोगा से हो चुकी है।

Back to top button